फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Little thieves raid in wedding ceremony, blew bags worth lakhs from two ceremonies

शादी समारोह में नन्ही चोरों का धावा, दो समारोह से लाखों के बैग उड़ाए

Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Little thieves raid in wedding ceremony, blew bags worth lakhs from two ceremonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। शहर में नन्ही चोरों ने वारदातों को अंजाम दे सबके होश उड़ा दिए हैं। शहर में दो अलग-अलग जगहों से नन्ही चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद नन्ही चोर समारोह स्थल से फरार हो गईं और किसी को पता भी नहीं चला। घटना का पता उस समय चला जब शादी समारोह वालों ने पर्स देखे तो गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। अलग-अलग थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित गांव डेहला के रविंदर सिंह की शादी थी। वह बेटी की शादी करने के लिए हिमाचल से लुधियाना हैबोवाल इलाके में स्थित मल्ली फार्म में आए थे। बुधवार की रात को वहां समारोह था। इसी दौरान एक बच्ची भी अंदर थी। बच्ची पहले तो लड़के वालों के सामान के आसपास घूमती रही, पहले तो लोगों ने उसे शक की निगाह से देखा तो वहां से भगा दिया। उसके बाद वह लड़की वालों की तरफ हो गई। काफी समय तक लड़की के परिजनों के आसपास घूमती रही। हैरानी की बात यह है कि लड़की इस कदर घूमी कि लड़की वालों को पता ही नहीं चला कि वह मेहमान है या फिर चोर। लड़की वालों ने सामान रखा तो नन्ही चोर ने मौका देख स्टेज से ही बैग उठा लिया। जानकारी के अनुसार बैग में दो से तीन लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ सोने के जेवरात था, जो आरोपी साथ ले गई। अब थाना हैबोवाल की पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, सलेम टाबरी के रहने वाले एक परिवार की बच्ची की फिरोजपुर रोड स्थित एक रेस्तरां में शादी थी। इसी दौरान एक नन्ही चोर शादी समारोह वालों के साथ ही अंदर घुस गई। वह पीले रंग की ड्रेस पहनकर आई हुई थी। उसके साथ एक युवक भी था। उसने शादी में आए मेहमानों के साथ खाना खाया। बाद में जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई, दुल्हन का पर्स स्टेज से उठाया और वहां से फरार हो गई। बसंत सिंह के मुताबिक उनके बैग में एक लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ सोने के जेवरात भी थे जो आरोपी साथ ले गए। थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed