फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Learn French if you want permanent Canadian citizenship

कनाडा की स्थायी नागरिकता चाहिए तो फ्रेंच भाषा सीखें

Mon, 10 May 2021 06:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Learn French if you want permanent Canadian citizenship
हलवारा। कोरोना महामारी के इस काल में अगर कनाडा की स्थायी नागरिकता जल्द चाहिए तो भारतीय छात्र फ्रेंच भाषा सीखें। कनाडा सरकार ने फ्रेंच भाषा में लेवल चार तक अंक लेने वाले कनाडा से ग्रेजुएट विदेशी छात्रों के लिए स्थायी नागरिकता हासिल करने की शर्तें आसान कर दी हैं।
विज्ञापन

भारत की अग्रणी इमिग्रेशन कंसलटेशन कंपनी एसआईईसी और एसीसीटी के लुधियाना प्रबंधक भूपिंदर सिंह ने बताया कि चाहे कनाडा का एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ हो या वहां की क्यूबिक स्टेट का प्रोविजनल नॉमिनेशन प्रोग्राम (पीएनपी) दोनों में ही फ्रेंच भाषा के जानकार भारतीय छात्रों के लिए वहां स्थायी नागरिकता हासिल करने का मौका देते हैं। एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के ताजा ड्रॉ में कनाडा सरकार ने कुल 90 हजार विदेशी छात्रों को स्थायी नागरिकता देनी है। लेकिन फ्रेंच भाषा की परीक्षा पास विदेशी छात्र अनलिमिटेड गिनती में स्थायी नागरिकता के लिए 6 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

भूपिंदर सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा भारतीय छात्र टोरोंटो और क्यूबिक प्रोविन्स के मोंट्रियल शहर में स्टडी वीजा पर जाते हैं। कनाडा की दूसरी भाषा फ्रेंच है और क्यूबिक प्रोविन्स की तो पहली भाषा ही फ्रेंच है। क्यूबिक स्टेट मे फ्रेंच भाषा की तरफ उत्साहित करने के लिए इसे सीखने वाले विदेशी छात्रों को राज्य सरकार उलटा डॉलर का भुगतान करती है। पीएनपी ड्रॉ सिर्फ क्यूबिक स्टेट में लागू है, जबकि एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ पूरे कनाडा में लागू है। दोनों में ही स्थायी नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों में फ्रेंच भाषा के जानकार छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। इनके लिए अलग से और भी ड्रॉ निकलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के ताजा एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ में जो भारतीय छात्र पीआर अप्लाई नहीं कर सके, उनमें अधिकतर अब वहां फ्रेंच भाषा सीखने लगे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल में लगे यात्रा प्रतिबंधों के कारण 2021 के लिए चार लाख एक हजार विदेशी नागरिकों को स्थायी नागरिकता देने का लक्ष्य पूरा न होता देख कनाडा की ट्रूडो सरकार ने इतिहास का सबसे बड़ा एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम ड्रॉ निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed