फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lawrence associate Tinu for escape herper arrested

Ludhiana News: लाॅरेंस बिश्नोई के साथी टीनू को भगाने में मदद करने वाला साथियों सहित गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2024 10:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Lawrence associate Tinu for escape herper arrested
-मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार टीनू को भगाने में कार मंगवा की थी मदद
विज्ञापन

-आरोपी से हेरोइन, 1.97 लाख की ड्रग मनी, मैगजीन व कारतूस भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर टीनू को पुलिस कस्टडी के दौरान भगाने में मदद करने वाले आरोपी को उसके साथियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस टीनू को आरोपी ने भगाने की कोशिश की थी, वह गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई का काफी नजदीकी साथी है। तीनों आरोपियों को सीआईए की टीम ने घरों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सौ ग्राम हेरोइन, 1.97 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ साथ एक मैग्जीन और दस कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने थाना जमालपुर में बाजीगर बस्ती स्थित प्रीत नगर निवासी ईशर सिंह, गगन नगर निवासी राजवीर सिंह और गांव खासी कलां निवासी राजवीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम गांव खासी कलां इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं और नशा तस्करी का कारोबार भी करते हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजवीर के घर छापामारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हेरोइन, नकदी के साथ मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी है। नशापूर्ति के लिए ही आरोपी दो नंबर के कारोबार करते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी राजवीर ने गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के नजदीकी साथी टीनू को पंजाब पुलिस की कस्टडी में भगाने से मदद की थी। आरोपी टीनू सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। जब वह पुलिस कस्टडी में फरार हुआ था, तो जिस गाड़ी में आरोपी गया था, वह गाड़ी आरोपी राजवीर ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके पिछले रिकाॅर्ड का पता लगाने में जुटी है और साथ ही यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किन तस्करों से हेरोइन लाकर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed