फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Large amounts of drugs were found from the house of former BJP councilor

पूर्व भाजपा पार्षद के घर से भारी मात्रा में नशे की दवाएं मिलीं

Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Large amounts of drugs were found from the house of former BJP councilor
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व पार्षद सतीश नागर के छावनी मोहल्ला स्थित घर में मारे गए छापे में कमिश्नरेट पुलिस ने नशे की दवाओं का जखीरा बरामद किया है। सेहत विभाग और पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में कई घंटों तक चली कार्रवाई मजिस्ट्रेट के सामने की गई। पुलिस ने सर्च के दौरान घर से करीब एक लाख तीस हजार नशे की गोलियां बरामद कीं हैं।
विज्ञापन

थाना डिविजन चार की पुलिस ने इस मामले में भाजपा के पूर्व पार्षद सतीश नागर, उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित धामपुर निवासी हिम्मत, सिविल लाइन स्थित चंद्र नगर निवासी अनूप कुमार शर्मा और राजिंदर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बड़े खुलासे करने जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सतीश नागर ने अपने घर की तीसरी मंजिल के दो कमरे किराए पर दे रखे हैं, जहां हिम्मत और अनूप के साथ-साथ राजिंदर भी रहता है। सभी नशे की दवाएं सप्लाई करने का गोरखधंधा कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो नशे की दवाओं की भारी खेप देखी। इसके बाद सोमवार को सुबह पुलिस ने सर्च वारंट लिया और मजिस्ट्रेट व सेहत विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा, जिसके बाद ऑन रिकॉर्ड यह बरामदगी की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस अवैध धंधे में भाजपा के पूर्व पार्षद के अलावा अन्य कई लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed