{"_id":"5fe32e4c8ebc3e419f6b96eb","slug":"lakhs-made-video-rape-strength-pistol-victim-son-tricked-job-canada-ludhiana-news-pkl398131749","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म का वीडियो बना 34 लाख ऐंठे, पीड़िता के बेटे को कनाडा में नौकरी दिलाने का दिया झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म का वीडियो बना 34 लाख ऐंठे, पीड़िता के बेटे को कनाडा में नौकरी दिलाने का दिया झांसा
विज्ञापन
लुधियाना। शहर निवासी एक महिला से युवक ने पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते लगभग 34 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने आरोपी से दूरी बनानी चाही तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। 21 दिसंबर की दोपहर को रास्ते महिला की कार रोक पहले मारपीट की और कार में रखे 1.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह दुगरी के जिम में जाती थी। बसंत एवेन्यू निवासी आरोपी पियूष राय भी वहां पर आता था। वहां उससे अक्ेसर बातचीत हो जाती थी। उसका बेटा विदेश में पढ़ाई कर रहा है। एक दिन वह जिम में अपने बेटे के साथ मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसकी सारी बात सुन ली। इसके बाद आरोपी उसे कहने लगा कि वह उसके बेटे की कनाडा में नौकरी लगवा देगा। उसके बाद आरोपी का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया।
आरोपी ने एक दिन उसके पति की गैर मौजूदगी में घर आया और पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाता रहा और ब्लैकमेल करते हुए लगभग 25 लाख रुपये और लगभग 9 लाख के जेवरात एेंठ लिए। इस पर उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी। 21 दिसंबर को वह अपनी स्कॉर्पियो कार में अपनी बेटी की फीस जमा करवाने के लिए बैंक में जा रही थी।
विज्ञापन
दुगरी कट के नजदीक आरोपी ने अपनी गाड़ी उसकी कार के आगे लगाकर घेर लिया और जबरदस्ती उसकी कार में आकर बैठ गया। आरोपी ने बेसबॉल से उससे मारपीट की फिर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। मारपीट में वह जख्मी हो गई। आरोपी उसकी कार में रखे लगभग 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने अपने जानकार को कॉल कर सारी जानकारी दी। जानकार ने सिविल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद पीड़िता ने थाना दुगरी की पुलिस को शिकायत दी। सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।