{"_id":"40f915fc26a57786e82a6c0daed82b5d","slug":"kite-youth-current-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग छुड़ाने गए किशोर को लगा करेंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग छुड़ाने गए किशोर को लगा करेंट, मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग छुड़ाने के चक्कर में प्रेम नगर निवासी रमनदीप सिंह (14) को जोरदार करेंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल से शव वापस लाकर बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार रमनदीप सिंह रविवार को अपने पड़ोसियों की छत पर पतंग उड़ा रहा था। उसकी पतंग घर के सामने से गुजरने वाले तार में अटक गई। वह काफी देर तक पतंग छुड़ाता रहा, लेकिन पतंग नहीं छूटी। इस पर उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड से पतंग छुड़ाने की कोशिश की।
इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। झटका लगते ही उसके हाथ से रॉड गिर कर नीचे लगे लंगर में गिर पड़ी। जिससे वहां मौजूद सभी लोगों की नजर ऊपर गई। रमन की चीखें सुन सभी ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक रमन बेहोश हो चुका था। परिजनों ने लोगों के साथ मिल कर रमन को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रमनदीप इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। रमनदीप की मौत की खबर सुनते ही मार्केट में शोक की लहर दौड़ गई। दुकानदारों ने मार्केट बंद कर दी। सभी लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। वहीं इस मामले में चौकी घुमारमंडी के इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि उनके पास करेंट से मारे गए बच्चे की कोई जानकारी नहीं आई है।