{"_id":"605a21cb8ebc3e58ff462ca8","slug":"killed-the-farmer-by-stopping-enroute-in-ludhiana-rajinder-was-dairy-farm-to-get-milk-in-the-morning-ludhiana-news-pkl4081377184","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में वारदात : घर से दूध लेने निकले किसान की हत्या, मारने से पहले आंखों में झोंकी मिर्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में वारदात : घर से दूध लेने निकले किसान की हत्या, मारने से पहले आंखों में झोंकी मिर्च
Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
हलवारा में किसान की हत्या
- फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना में आंखों में मिर्च डालने के बाद एक किसान की हत्या कर दी गई। हलवारा के गांव बरुंदी का किसान राजिंदर सिंह (45) मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से दूध लेने के लिए निकला था। अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर भी डाल दिया था। हत्यारों ने राजिंदर के शरीर पर कई वार किए।
विज्ञापन
घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक अन्य फार्म हाउस पर काम करने वाले मुलाजिम ने जब राजिंदर सिंह को देखा तो लोगों को सूचना दी। थाना रायकोट सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच की। मृतक के भाई जसविंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजिंदर सिंह हर रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से दूध लेने के लिए डेयरी फार्म गया था। उनका परिवार गांव का सबसे समृद्ध परिवार माना जाता है। खेती के साथ उनका डेयरी फार्म हाउस भी है। मंगलवार सुबह रास्ते में ही अज्ञात लोगों ने तेज हथियारों से उन पर हमलाकर हत्या कर दी। एसपी राजवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल यह मामला लूटपाट का नहीं लगता है क्योंकि मृतक की जेब में 5500 रुपये थे। वहीं परिवार का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन