फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kidnapped by handicapped person in money transaction

रुपयों के लेनदेन में दिव्यांग व्यक्ति को पीटकर किया अगवा

Sun, 18 Oct 2020 08:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped by handicapped person in money transaction
रुपयों के लेनदेन में डाबा के गुरु नानक नगर इलाके में रहने वाले दिव्यांग चरणजीत सिंह को एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों और दोस्त के साथ मिलकर उसे पीटा और अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद आरोपी कहां ले गए किसी को कुछ पता नहीं चला। चरणजीत सिंह (45) के अगवा होने का पता उस समय चला जब उसका बड़ा भाई बलजीत सिंह उससे मिलने आया। घर पर न मिलने पर उसके दोस्तों ने बताया कि वीरम सिंह, अपने भाई गुरदित, दुपिंदर और दोस्त सिमरन ने दो अक्तूबर को आकर उसे पीटा और अगवा कर ले गए हैं। इसके बाद उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की और बलजीत सिंह की शिकायत पर चारों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वीरम और सिमरन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरदित और दुपिंदर फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से चरणजीत के बारे में पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बलजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई चरणजीत सिंह दिव्यांग है। वह कभी किसी के साथ ऑटो में चला जाता था और दिहाड़ी करता था। आरोपी वीरम सिंह उर्फ बिट्टू के साथ उसकी काफी अच्छी दोस्ती थी। सितंबर में चरणजीत ने अपनी मां से बिट्टू को बीस हजार रुपये एक सप्ताह के लिए उधार के तौर पर दिलवाए थे। एक सप्ताह बाद जब चरणजीत ने पैसे मांगे तो आरोपियों ने टाल मटोल करना शुरू दिया। दो अक्तूबर को आरोपियों ने चरणजीत सिंह को पीटा और उसे ऑटो में अगवा कर अपने साथ ले गए। उसके बाद चरणजीत सिंह घर नहीं आया। बलजीत ने बताया कि उन्हें शक है कि बिट्टू और उसके साथियों व भाइयों ने मिलकर चरणजीत सिंह की हत्या कर दी है। जब इस बारे में जांच अधिकारी एएसआई मीत राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और दो फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चरणजीत के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed