फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   khanna, civil, hospital, woman, died

कूल्हे का आपरेशन करवाने आई, जान चली गई

Thu, 10 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/खन्ना (लुधियाना) Updated Thu, 10 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में वीरवार देर शाम इलाज के दौरान नीलम रानी (46) की मौत हो गई। इससे भड़के मृतका के परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मृतका के पति अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी पत्नी नीलम को कूल्हे का आपरेशन करवाने के लिए डॉ. नितिन के कहने पर खन्ना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दो दिन दवा चलने के बाद वीरवार सुबह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गर्ग ऑपरेशन के लिए नीलम को ओटी में ले गए। थोड़ी देर बाद डॉक्टर ने कहा कि नीलम की मौत हो गई है। इससे भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। अश्वनी ने पुलिस को शिकायत दी कि डॉक्टर की लापरवाही से ही नीलम की मौत हुई है। मौके पर पहुंचे अकाली दल के पार्षद जीत सिंह जोती ने कहा कि किसी भी डॉक्टर को किसी भी मरीज के साथ इस तरह की लापरवाही करने का कोई हक नहीं है। उन्होंने खन्ना पुलिस से मांग की कि डॉक्टर पर बनती कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस मामले में डॉ. नितिन गर्ग ने कहा कि लापरवाही जैसी कोई बात नहीं है। मृतक के परिजन कहीं भी जाकर पोस्टमार्टम करवा सकते हैं। सच सामने आ ही जाएगा।
सरकारी अस्पताल के एसएमओ रजिंदर गुलाटी का कहना है कि मृतका के पति अश्वनी कुमार ने डॉ. नितिन के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की छानबीन के बाद ही डॉक्टर पर अगली कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना के एसआई दविंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, बाकी मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed