फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   khalsa, express, last, wish

‘बंदी सिखों की रिहाई तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए’

Tue, 08 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) Updated Tue, 08 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
khalsa, express, last, wish
16 जनवरी से बंदी सिखों की रिहाई के लिए भूख हड़ताल पर बैठे सूरत सिंह खालसा ने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि यदि संघर्ष के दौरान उनकी मौत होती है तो उनके शव को तीन तख्तों के दर्शन कराए जाएं और शव का तब तक संस्कार न किया जाए, जब तक बंदी सिखों की रिहाई न हो जाए। बंदियों की रिहाई के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाए। पीजीआई में इलाज के दौरान खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से खालसा ने पानी तक त्याग दिया है। खालसा की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। उनकी खराब सेहत को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव हसनपुर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। जगरांव के एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने मंगलवार को खालसा के घर जाकर उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बातचीत से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान भी मंगलवार को विशेष तौर पर खालसा का हाल जानने गांव हसनपुर पहुंचे। मान ने कुछ वक्त तक उनके साथ बंद कमरे में बैठक की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मान ने कहा कि सिख कौम के संघर्ष को फेल करने के लिए बादल सरकार ने सूरत सिंह खालसा संघर्ष कमेटी के नेताओं को जेलों में बंद कर रखा है, ताकि बंदी सिखों की रिहाई के लिए उठ रही आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र और सूबा सरकार खालसा के संघर्ष को हलके में ले रही है। मान ने कहा कि खालसा की शहादत के बाद भी संघर्ष जारी रखा जाएगा। कई और सिख भी भूखहड़ताल पर बैठने को तैयार हैं।
विज्ञापन

मान ने कहा कि राष्ट्रपति के पास अधिकार हैं कि वे बंदी सिखों की रिहाई के लिए आदेश जारी कर सकते हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार जानबूझ कर यह मुद्दा लटकाए जा रही हैं। मान ने आरोप लगाया कि सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सिख कौम के खिलाफ घटिया भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। जल्दी ही खालसा के सिख संघर्ष को तेज करने केे लिए सर्व पार्टी बैठक बुलाई जा रही है। इसमें सभी पार्टियों को आमंत्रित किया जाएगा। सिख कौम खालसा के साथ खड़ी है। यदि उनको कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदार अकाली-भाजपा सरकार होगी। इस अवसर पर जसवंत चीमा, रविंदरजीत सिंह गोगी और कर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालसा ने अपनी अंतिम इच्छा जताई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed