फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   kanwar sandhu, aam admi party, punjab political news, ludhiana

प्रॉपर्टी बिजनेस को ऊंचा उठाएगी आप सरकार : कंवर संधू

Wed, 05 Oct 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 05 Oct 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
kanwar sandhu, aam admi party, punjab political news, ludhiana
आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी का चुनाव मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए बनाई कमेटी के मुख्य कंवर संधू की तरफ से ‘पंजाब बोलदा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें खास तौर पर रियल इस्टेट से संबंधित करीब दो दर्जन एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रापर्टी व्यापार और कालोनाइजरों की मुश्किलों की जानकारी दी।  

कंवर संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा। रियल इस्टेट कारोबार को फिर से ऊंचा लाने के लिए एक ठोस नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां गरीब लोगों को सस्ते मकान उपलब्ध कराए जाएंगे वहीं कालोनाइजरों और दूसरे प्रापर्टी कारोबारियों का सारा हल किया जाएगा। 

संधू ने यकीन दिलाया कि कालोनियां विकसित करने पर बादल सरकार की तरफ से लगाए गए भारी ईडीसी और सीएलयू चार्ज कम करके कालोनियों के पास करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा। आप की सरकार बनने पर राज्य में प्रापर्टी के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कालोनियों के लाइसेंस जारी करने का अधिकार भी निचले स्तर पर दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन


संधू ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों ने पंजाब के व्यापार को बुरी तरह से तबाह कर रख दिया है। राज्य से कई फैक्ट्रियां पलायन कर चुकी हैं वहीं रियल इस्टेट का कारोबार भी पूरी तरह से तबाह हो चुका है। उन्होंने कहा कि आप की तरफ से लोगों के साथ विचार करने के बाद ही चुनाव मेनिफेस्टो तैयार किया जाता है। अब तक यूथ, किसानों और मजदूरों के साथ संबंधित चुनाव मेनिफेस्टों जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही दलितों, व्यापारियों और उद्योग के लिए मेनिफेस्टो जारी किए जाएंगे। मौके पर बदीश जिंदल, इकबाल सिंह पन्नू, जगरूप सिंह जरखड़, रविंदरपाल सिंह पाली, मास्टर हरि सिंह, सुखराज सिंह गिल और अमरीक सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed