{"_id":"7a7ed783a2b0bff965e35301ea617061","slug":"job-not-given-cm-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी न देने पर सीएम की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी न देने पर सीएम की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर वकील एचएस फुलका ने सोमवार को लुधियाना के पीएयू थाने में सीएम प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
साथ ही गुरु अंगद देव वेटरिनरी एवं साइंस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर वीके तनेजा, पूर्व डीन दीप कौर और डीन आशा धवन पर भी झूठा वादा करने और विद्यार्थियों के साथ धोखा करने के मामले में शिकायत दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गडवासू प्रबंधन ने विद्यार्थियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कोर्स शुरू करने के दौरान झूठा वादा किया था कि वह बच्चों को नौकरी दिलाएंगे जिसे अब वह पूरा नहीं कर रहे हैं।
थाने में दी गई शिकायत में फुलका ने कहा है कि 2008 में गडवासू ने दाखिले के समय फिशरी कोर्स शुरू करने से पहले लिखित रुप में यह दावा किया था कि पढ़ाई के बाद बच्चों को सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाई जाएगी। जबकि अब विद्यार्थी दो बैच पास हो चुके हैं, लेकिन वादे के अनुसार किसी को नौकरी नहीं दिलाई गई।
फुलका ने कहा कि फिशरी साइंस कॉलेज का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया था। तब उन्होंने भी लोगों से कहा था कि बच्चे इस फिशरी साइंस की शिक्षा ग्रहण करें, इसके बाद सरकार उन्हें रोजगार दिलाएगी। इसके बाद काफी विद्यार्थियों ने इस कोर्स में एडमिशन लिया। विद्यार्थी और उनके परिजनों ने प्रोस्पेक्ट्स और मुख्यमंत्री के दावे के बाद ही इस कॉलेज में दाखिल लिया था, लेकिन अब उन्हें नौकरी के नाम पर सिर्फ धक्के दिए जा रहे हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले कई दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर हैं। जिनकी कॉलेज प्रबंधन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। इसके बारे में उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों में पुलिस केस दर्ज नहीं करती तो इस मामले को अदालत के सामने उठाएंगे। वहीं थाना पीएयू के एसएचओ सुरिंदर कुमार चोपड़ा ने कहा कि उनके पास शिकायत आ गई है। उन्होंने शिकायत को आगे उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है।