{"_id":"e852ec7ac27979fb7bdde5e92497dbe3","slug":"jasmeet-baljeevan-and-nirmaljeet-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसमीत, बलजीवन एवं निर्मलजीत बने हेलदी बेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसमीत, बलजीवन एवं निर्मलजीत बने हेलदी बेबी
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर द्वारा लुधियाना जिले के मुल्लांपुर-दाखा में चलाए जा रहे तीन दिवसीय भारत निर्माण जन सूचना अभियान के दूसरे दिन बच्चों के बीच एक हेलदी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं बाल विकास को बढ़ावा देना है जिसमें, मुल्लांपुर-दाखा ब्लॉक के 0 से 2 वर्ष के आयु वर्ग के 73 बच्चों ने भाग लिया। इनमें 38 लड़कियां और 35 लड़के शामिल हुए।
प्रतियोगिता में बेबी जसमीत कौर प्रथम, मास्टर बलजीवन सिंह दूसरे और बेबी निर्मल जीत कौर तीसरे स्थान पर रहे। बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, जालंधर द्वारा विजेताओं को पहले दूसरे और तीसरे स्थान के स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुधार के डा. राकेश गिल की टीम जिसमें एएनएम परमजीत कौर, सहायक केवल सिंह और दरबारा सिंह के साथ आशा कार्यकर्ता बलजीत कौर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण तथा भार आदि की जांच की गई।
उन्होेंने बच्चों के आहार तथा स्वच्छता से संबंधित आदतों के बारे में भी पूछताछ की। इस प्रतियोगिता को लेकर लोगों में काफी उत्साह था।