फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jaharkhurani gang targeted the passenger traveling in Ganga-Satluj Express

गंगा सतलुज एक्सप्रेस में सवार यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया निशाना

Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Jaharkhurani gang targeted the passenger traveling in Ganga-Satluj Express
लुधियाना। फिरोजपुर से चलकर धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस में सवार एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। उसके सामने वाली ऊपर की सीट पर बैठे करीब 25 वर्षीय एक युवक ने उसे दोस्ताना लहजे में पीने को कोल्ड ड्रिंक दी। वह कोल्ड ड्रिंक पीकर बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही आरोपी उसे लूटकर ट्रेन से नीचे उतर गया। पीड़ित यात्री बेसुध हालत में पंद्रह घंटे लंबा सफर करके लखनऊ तक पहुंच गया और आरपीएफ को वारदात की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

वह बेसुध हालत में खुद ही लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतरा और पुलिस को जाकर आप बीती सुनाई।
पीड़ित यात्री ने अपना नाम दशरथ लाल कश्यप बताया। उसने बताया कि वह लखनऊ जाने के लिए शनिवार की शाम फिरोजपुर स्टेशन से गंगा सतलुज एक्सप्रेस के डी-5 कोच में बैठा था। ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद उसके सामने वाली ऊपरी सीट पर बैठे युवक ने अपने बैग से कोल्ड ड्रिंक निकाली और आधी उसे दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे बेहोशी छाने लगी। वह लुधियाना स्टेशन आने से पहले बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल फोन, कपड़े वाला बैग और 475 रुपये की नकदी लूट ली। रविवार की दोपहर ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर उसकी बेहोशी टूटी तो उसे अपने साथ हुई वारदात का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित यात्री की शिकायत पर लखनऊ में एफआईआर दर्ज हुई है। इस एफआईआर को जीआरपी फिरोजपुर के पास ट्रांसफर किया जा रहा है। आरपीएफ भी अपने स्तर पर कारवाई कर रही है। - इंस्पेक्टर आरपीएफ फिरोजपुर, एच पी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed