{"_id":"5e99a8588ebc3e773e2329ee","slug":"isolation-ward-shifted-from-cancer-hospital-harsimrat-kaur-bathinda-news-pkl3725999101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन वार्ड को कैंसर अस्पताल से शिफ्ट करवाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन वार्ड को कैंसर अस्पताल से शिफ्ट करवाया जाए
विज्ञापन
बठिंडा में शुक्रवार को आर्बिट वर्कशाप में लोगों को मास्क बांटतींई केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ब
- फोटो : BATHINDA
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को बताया उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर कैंसर एडवांस केयर सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में को किसी ओर जगह शिफ्ट करवाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री बादल मास्क एवं सैनिटाइजर बांटने के लिए आर्बिट वर्कशाप पहुंचीं थीं।
केंद्रीय मंत्री बादल ने बातचीत के दौरान कहा कि कैंसर पीड़ितों के उपचार के लिए बनाए गए कैंसर एडवांस केयर सेंटर को जिला प्रशासन ने वेंटिलेटर के लालच के चक्कर में उसे आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है। इससे कैंसर पीड़ित मरीजों को अपना उपचार करवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और दूसरी तरह ट्रेनें भी बंद होने कारण कैंसर पीड़ित अपना उपचार करवाने बीकानेर भी नहीं जा सकते है। ऐसे में कैंसर एडवांस केयर सेंटर को आइसोलेशन वार्ड में तबदील किया जाना अति खतरनाक साबित हो सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैंसर एडवांस केयर सेंटर के साथ खाली पडे आईएचएम में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जा सकता था। जिला प्रशासन ने बिना कुछ सोचे समझे कैंसर एडवांस केयर सेंटर को आइसोलेशन वार्ड में तबदील कर कैंसर पीड़ितों की जान को खतरे में धकेला है। बादल ने बताया कि करीब तीन दिन पहले जब सभी राजनीतिक दलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत हुई थी। शिअद की तरफ से भाग ले रहे सुखबीर सिंह बादल ने मामले को मुख्यमंत्री कैप्टन के समक्ष उठाया था। इस के बावजूद प्रदेश सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इस पर अब उन्होंने खुद प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर मांग रखी है कि कैंसर एडवांस केयर सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड को किसी अन्य जगह पर तबदील करने के लिए प्रदेश सरकार को हिदायत की जाए।