फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   international, buyer, seller, meet

श्रीलंका से एक हजार करोड़ के काराबोर की उम्मीद

Fri, 27 Nov 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Fri, 27 Nov 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
international, buyer, seller, meet
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) की ओर से आयोजित बायर सेलर मीट का उद्घाटन उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने किया। मीट में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के देशों के उद्यमियों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका के फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के 15 सदस्यीय डेलिगेशन के अलावा करीब नब्बे उद्यमी मीट में मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैंबर के प्रधान अवतार सिंह और महासचिव उपकार सिंह ने दावा किया है कि मीट के दौरान लुधियाना और विदेशी उद्यमियों के बीच करीब एक हजार करोड़ रुपये की कारोबारी पूछताछ हुई है। इस पूछताछ से श्रीलंका और पंजाब के बीच निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि पंजाब के औद्योगिकीकरण के लिए सरकार गंभीर है। उद्योगों को हर तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। मित्तल ने कहा कि कॉमन एग्जीबिशन सेंटर के लिए सरकार उद्योगों को चंडीगढ़ रोड पर जमीन देने की तैयारी कर रही है। इस सेंटर के बनने से यहां के उद्योगों को अपने उत्पादों की मार्केटिंग के लिए बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

 
इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) के बैनर तले ग्लाडा ग्राउंड में शुक्रवार को इंटरनेशनल मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो का शुभारंभ हो गया। 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरेवाल ने प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे सभी स्टॉलों का दौरा किया और उत्पादों की जानकारी ली। गरेवाल ने कहा कि लुधियाना की इंडस्ट्री ने पूरे विश्व में पहचान बनाई है। यहां की क्वालिटी का लोहा सभी मानते हैं। पंजाब सरकार उद्योगों को हर संभव सहायता के लिए वचनबद्ध है। सूबे में नया निवेश आकर्षित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने सफल प्रोग्रेसिव पंजाब का आयोजन किया है।
चैंबर के प्रधान अवतार सिंह एवं महासचिव उपकार सिंह ने कहा कि एक्सपो में तीन सौ से अधिक उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। छोटे उद्यमियों को भी अपना माल डिस्पले करने के लिए अलग से जगह मुहैया कराई गई है। सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में कारोबार बढ़ाने के लिए वहां के उद्यमियों से खास बातचीत की जा रही है।
एक्सपो में रोबोटिक मशीनरी प्रमोट
ग्लाडा ग्राउंड में लगी इंटरनेशनल मेगा इंजीनियरिंग एक्सपो में रोबोटिक मशीनरी को प्रमोट किया गया है। उद्यमियों का तर्क है कि माडर्न इंजीनियरिंग के तहत मैन्यूफैक्चरिंग में रोबोटिक मशीनरी की हिस्सेदारी बढ़ रही है।
आटोमेशन से मैनपावर को 60 से सत्तर फीसदी तक कम किया जा सकता है, इससे वेस्टेज पूरी तरह से खत्म की जा सकती है, क्वालिटी उम्दा तैयार की जा सकती है और सारा माल एक ही ग्रेड का तैयार हो सकता है। ऐसे में रोबोटिक मशीनों का उपयोग करके औद्योगिक लागत को पचास फीसदी तक कम किया जा सकता है।

रोबोटिक मशीनरी तैयार करने वाले आरएस हाइड्रोलिक्स के संचालक त्रिलोचन सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में विकास होने के चलते पंजाब में साल दर साल श्रमिक संकट गहरा रहा है। ऐसे में ऑटोमेशन करके ही इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट के अलावा अब छोटे उद्यमी भी आटोमेशन को तरजीह दे रहे हैं। लुधियाना में ऑटोपार्ट्स एवं साइकिल उद्योग में तेजी से आटोमेशन हो रहा है। साइकिल उद्योग का फोकस अब हाईएंड साइकिल पर है, इस लक्ष्य को केवल ऑटोमेशन के जरिए ही हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उद्यमियों को अधिक से अधिक अपग्रेड और जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed