फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Innocent child died in Ludhiana Blanket caught fire while playing with matches

लुधियाना में मासूम जिंदा जला: माचिस से खेलते समय कंबल में लगी आग, मां गई थी पति को फैक्टरी खाना देने

Sat, 01 Nov 2025 04:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

जमालपुर के भामियां इलाके में रहने वाली महिला अपने पति को खाना देने फैक्टरी गई थी। इसी दाैरान खेलते समय बच्चों ने माचिस जला दी और कंबल पर फेंक दी। आग में झुलसने से एक साल के मासूम की माैत हो गई। 

विज्ञापन
Innocent child died in Ludhiana Blanket caught fire while playing with matches
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के जमालपुर के भामियां इलाके में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कंबल में आग लगने की वजह से एक साल का बच्चा जिंदा जल गया।
विज्ञापन


बच्चे के परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी थाना जमालपुर पुलिस को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, अर्जुन के माता-पिता के बीच रात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, सुबह भी तनाव जारी रहा। अर्जुन की मां रीना देवी ने बताया कि सुबह उनके पति घर से बिना खाना खाए चले गए थे। पति को मनाने और खाना देने के लिए रीना देवी फैक्टरी चली गईं।
विज्ञापन


पीछे से बाकी के बच्चे घर में खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे ने घर से माचिस उठाई। खेल-खेल में जलाकर तीली कंबल पर गिरा दी। इससे कंबल में अचानक आग लग गई और ज्यादा फैल गई। अर्जुन की मां ने बताया कि वह वापस लौट रही थी तभी दूर से घर से उठती आग की लपटें दिखाई दीं। जब वह दौड़कर घर पहुंचीं तो अर्जुन आग से झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए तुरंत पारिवारिक सदस्यों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जमालपुर की पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed