Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In the case of eight months ago death, murder case

आठ माह पहले हुई मौत में दो पर हत्या का केस

Fri, 18 Oct 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 18 Oct 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
In the case of eight months ago death, murder case
मोगा में थाना समालसर पुलिस ने साढे़ आठ महीने पहले हुई युवक की मौत के मामले में दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। विरसा रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत जहर से हुई है।
विज्ञापन


थाना समालसर के एसएचओ गुरविंदर सिंह भुल्लर  का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि उन्होंने जगसीर सिंह की जहर देकर हत्या क्यों की थी।  
विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार गांव कोठे समालसर निवासी छिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि आठ फरवरी 2013 को उसका बेटा जगसीर सिंह (24) अपने दोस्त सुखविंदर पाल सिंह के साथ किसी काम से लुधियाना गया था। रास्ते में उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वे दोनों अपने एक अन्य दोस्त अर्शदीप सिंह के पास रुक गए। छिंदर के अनुसार दूसरे दिन सुबह सुखविंदर ने उसे फोन पर बताया कि जगसीर की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसको लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 थाना समालसर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए जगसीर के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मौत के कारण जानने के लिए विसरा सरकारी लैब मोहाली भेजा था। इसी बीच पीड़ित छिंदर सिंह को अपने बेटे की अचानक हुई मौत पर संदेह हो रहा था।

उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की थी। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा सीआई स्टाफ मोगा को सौंपा था। इसी बीच सरकारी लैब की विसरा रिपोर्ट थाना समालसर पुलिस को मिली। इसमें जगसीर सिंह की मौत जहर से होने की बात कही गई है।


 सीआईए स्टाफ पुलिस ने जगसीर की मौत जहर से होने की पुष्टि किए जाने के बाद रिपोर्ट तैयार करके एसएसपी को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक जगसीर सिंह के दोस्त सुखविंदर पाल सिंह निवासी समालसर और अर्शदीप सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed