{"_id":"6255a420255bd43d7706ad2e","slug":"in-the-ancestral-house-of-martyr-sukhdev-thapar-the-employee-of-the-antiquities-department-went-home-after-closing-the-dog-at-night-ludhiana-news-pkl447450685","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर में रात को कुत्ता बंद कर घर चला गया पुरातन विभाग का मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर में रात को कुत्ता बंद कर घर चला गया पुरातन विभाग का मुलाजिम
विज्ञापन
लुधियाना। नौघरा मोहल्ला स्थित शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर में रात को पुरातन विभाग का मुलाजिम कुत्ता बंद कर घर चला गया। कुत्ता अंदर होने का पता चलते ही शहीद सुखदेव थापर के वंशज और शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक थापर वहां पहुंचे। उन्होंने मुलाजिम को फोन कर जानकारी दी और आकर ताला खोलने की बात कही। मगर मुलाजिम ने साफ तौर पर आने से मना कर दिया। इसका नुकसान यह हुआ कि कुत्ता सारी रात पुरानी कुर्सियों के साथ दरवाजे दांत से काटता रहा, ताकि वह बाहर जा सके। कुत्ते ने अंदर सारे पुराने सामान को तहस नहस कर दिया। मंगलवार को सुबह मुलाजिम आया और ताला खोला गया तो कुत्ता बाहर निकला। अंदर सामान बिखरा देख सुखदेव थापर के वंशज गुस्से में आए गए और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम की पुलिस में भी शिकायत कर दी।
शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन और उनके वंशज अशोक थापर ने बताया कि शहीद सुखदेव थापर के पैतृक घर की निगरानी पुरातन विभाग के पास है। पुरातन विभाग से ही एक मुलाजिम की ड्यूटी वहां रहती है, जो पूरी देखभाल करता है। सोमवार को ड्यूटी पर तैनात मुलाजिम अंदर बिना चेक किए ताला लगाकर चला गया। अंदर लावारिस हालत में गली में घूमने वाला कुत्ता बंद हो गया। कुत्ते के भौंकने पर पता चला कि वह अंदर है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने मुलाजिम को फोन किया कि ऐसी बात है तो मुलाजिम ने साफ तौर पर आने से मना कर दिया। कुत्ता सारी रात अंदर बंद रहा और उसने सारा सामान तहस-नहस कर दिया। सारी कुर्सियां दांतों से फाड़ दीं और गेट को दांत से काट काटकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह मुलाजिम आया और अंदर जाकर पता चला कि सामान खराब है। अशोक थापर ने बताया कि शहीद के पैतृक घर की संभाल पुरातन विभाग की है और मुलाजिम की लापरवाही के कारण ही ऐसा हुआ है। अब पुरातन सामान के नुकसान की भरपाई कौन करेगा। मुलाजिम की शिकायत विभाग के साथ पुलिस को कर दी गई है।