फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   In Barnala doctor allegedly treated corona patients without holding medical degree

बरनाला में झोलाछाप डाक्टर का सेंटर सील,

Tue, 11 May 2021 09:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
In Barnala doctor allegedly treated corona patients without holding medical degree
बरनाला। जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी दौरान के मेडिकल सेवाओं के नाम पर मरीजों की लूट व धोखाधड़ी करने वाले डाक्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। इसी के तहत मंगलवार शाम को एसडीएम ने बिना डिग्री मरीजों का इलाज करने वाले एक डाक्टर का सेंटर सील किया है। संबंधित डॉक्टर कोरोना लक्षण वाले मरीज का इलाज कर रहा था। डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से लिखित तौर पर आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल सेवाओं की देखरेख को लेकर डिप्टी कमिश्नर तेज प्रताप सिंह फूलका के निर्देशों पर एसडीएम वरजीत सिंह वालिया ने मेडिकल कमेटी बनाई है। इसमें डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. गुरमिंदर कौर व ड्रग इंस्पेक्टर एकांत शामिल हैं। कमेटी सदस्यों ने बताया कि बलवंत सिंह गिल नामक युवक ने अपनी योग्यता एमडी और डीएनबी गेस्ट्रो बताई थी। वह स्वामी जी गेस्ट्रो एनटोमोलॉजी नामक सेंटर चला रहा था। बलवंत सिंह ने एसडीएम दफ्तर में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए आवेदन किया, जिसके बाद उसे इमरजेंसी के आधार पर ऑक्सीजन मुहैया करवाई गई। लेकिन उसने दोबारा ऑक्सीजन के लिए आवेदन किया। मामला संदिग्ध लगने पर एसडीएम ने कमेटी सदस्यों को चेकिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान सामने आया कि सेंटर में कोविड लक्षण वाले गंभीर मरीज को ऑक्सीजन पर रखा गया था, जबकि मरीज को तुरंत आईसीयू दाखिल करवाने की जरूरत थी। संबंधित डाक्टर अपनी डिग्री दिखाने में भी असमर्थ रहा। कमेटी द्वारा मरीज को आईसीयू में भेजने की सिफारिश की गई, जिस पर मरीज को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। एसडीएम वरजीत वालिया ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। उसके सेंटर को सील कर दिया गया है। पुलिस को मामला दर्ज करने संबंधी लिखा गया है। ऐसी नाजुक स्थिति में इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed