{"_id":"69fb7a35a1c065c4960cf7b5","slug":"husband-and-wife-commit-suicide-in-ludhiana-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या, ड्यूटी से लौटने पर मंजर देख सहमा बेटा; सुसाइड नोट में छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या, ड्यूटी से लौटने पर मंजर देख सहमा बेटा; सुसाइड नोट में छलका दर्द
Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (लुधियाना)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 06 May 2026 10:58 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में दंपती के सुसाइड मामले से हड़कंप मच गया। बेटा जब ड्यूटी से घर लौटा तो अपनी आंखों के सामने का मंजर देखकर सहम गया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
लुधियाना जिले के तहत आने वाले गांव पमाल में एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार देर रात हुई इस घटना का पता तब चला जब निजी अस्पताल में कार्यरत दंपती का बेटा ड्यूटी खत्म कर घर लौटा। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि हमने गरीबी में जन्म लिया और गरीबी में ही मर रहे हैं।
विज्ञापन
दंपति के थे तीन बच्चे
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी नरिंदर कौर के रूप में हुई है। इस दंपती के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटा-बेटी कनाडा में और एक बेटा लुधियाना के ही एक अस्पताल में नौकरी कर परिवार का साथ दे रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े तीन बजे जब बेटा काम से घर लौट रहा था तो उसने माता-पिता को कई फोन और मैसेज किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने पर दरवाजा खुला देख जब वह भीतर गया तो उसके माता-पिता के शव पड़े थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में बच्चों से मांगी माफी
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नरिंदर कौर बीते 6 वर्षों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। पत्नी की निरंतर बिगड़ती सेहत और आर्थिक तंगी के कारण गुरमीत सिंह गहरे मानसिक तनाव में थे। बरामद सुसाइड नोट में दंपती ने लिखा है कि वे अपनी जिंदगी से पूरी तरह टूट चुके हैं। उनके इस कदम के लिए कोई दोस्त, रिश्तेदार या परिवार का सदस्य जिम्मेदार नहीं है। पत्र में बच्चों से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि उन्होंने गरीबी में जन्म लिया और गरीबी में ही इस दुनिया को छोड़ रहे हैं। थाना जोधां के एसएचओ मीत ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन