फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   hunger strike, hunger strike in ludhiana, jewellers protest in ludhiana

ज्वेलर्स की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

Sat, 02 Apr 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 02 Apr 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
hunger strike, hunger strike in ludhiana, jewellers protest in ludhiana
लुधियाना में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर वैठे ज्वैलर। - फोटो : अमर उजाला
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के बैनर तले ज्वेलर्स की क्रमवार भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


शनिवार को कॉलेज रोड पर सौरव धीर, विशाल ढंाडा, सोनू वर्मा, सुखविंदर सिंह, चरणजीत सिंह ने दिन भर भूख हड़ताल की। इस दौरान कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन का एक जत्था राजपुरा में ज्वेलर्स की ओर से जीटी रोड पर किए ट्रैफिक जाम में हिस्सा लेने के लिए गया।

एसोसिएशन के महासचिव मनोज ढांडा ने कहा कि सराफा कारोबारियों को सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश से वापस आने के बाद उनके साथ बातचीत कर अपनी समस्या समझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


काबिलेजिक्र है कि ड्यूटी लगने के बाद से ही ज्वेलर्स दो मार्च से दुकानें बंद करके लगातार हड़ताल कर रहे हैं। सराफा कारोबारियों की दुकानें एक माह से भी ज्यादा वक्त से बंद हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार के रूख को देखते हुए लग रहा है कि सराफा कारोबारियों की हड़ताल लंबी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed