{"_id":"3db09a0c4a16fa9e9ac08f38699c3280","slug":"house-drug-addicts-bail-government-hospita-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत के बाद घर नहीं नशा छुड़ाओं केंद्र जाएंगे नशेड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत के बाद घर नहीं नशा छुड़ाओं केंद्र जाएंगे नशेड़ी
लुधियाना।
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी या नशे का इस्तेमाल करने के दौरान गिरफ्तार आरोपी को जमानत के बाद अब घर नहीं भेजा जाएगा। काउंसलिंग के बाद उसे सीधा नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जाएगा। यदि कोई मरीज नशा छुड़ाओ केंद्र में जाने से मनार करेगा तो उसे 108 एंबुलेंस की मदद से नशा छुड़ाओं केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
नशा छुड़ाओं केंद्र में दाखिल होने वाले मरीज की पहचान भी उसकी इच्छा मुताबिक गुप्त रखी जाएगी। साथ ही इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मरीज को स्पेशल बेड भी मुहैया करवाया जाएगा। गृह विभाग के सचिव समीर कुमार ने बताया कि सरकार ने राज्य के 150 सरकारी अस्पतालों में नशामुक्ति की दवाएं मुफ्त मुहैया करवाने का फैसला लिया है। इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
नशेड़ियों को नशे के दलदल से दूर करने के लिए हर अस्पताल में मुफ्त दवाओं के साथ-साथ बढ़िया काउंसलर, मानसिक रोगों के माहिर डाक्टर, सहायक स्टाफ, मरीजों के लिए जिम, मनोरंजन के साधनों के साथ-साथ धार्मिक आस्था के साधन मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए निजी अस्पतालों में चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र के डाक्टरों की सेवाएं भी ली जा सकती है।
विज्ञापन
ग़ृह विभाग के सचिव समीर कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार से बात की जाएगी कि जिस तरह कैंसर के इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों के साथ करार किया गया है। उसी तर्ज पर नशा छुड़ाने के लिए निजी अस्पतालों के साथ करार किया जाए। इससे मरीजों को घर के पास ही मुफ्त इलाज मिल सकेगा।
मरीजों की काउंसलिंग के लिए होगा विशेष टोल फ्री नंबर
नशे के शिकार लोगों को नशे के दलदल से निकालने के लिए जिला प्रशासन शिद्दत से जुटा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से नशेड़ियों की काउंसलिंग के लिए विशेष टोल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। यह टोल फ्री नंबर दफ्तर के समय के मुताबिक लगातार कार्यशील रहेगा और काउंसलर शिफ्ट के मुताबिक ड्यूटियां भी देंगे।