फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hola Mohalla festival started with gaiety in Guru's city Sri Anandpur Sahib

हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला पर्व

Thu, 17 Mar 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hola Mohalla festival started with gaiety in Guru's city Sri Anandpur Sahib
नंगल। खालसा के जाहो जलाल का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पर्व होला मोहल्ला मेला कीरतपुर साहिब से समाप्त होने के बाद दूसरे पड़ाव के तहत गुरु की नगरी व खालसे की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में आरंभ हो गया। पहले ही दिन संगत की भारी भीड़ देखने को मिली। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह द्वारा अरदास करने के बाद संगत द्वारा खालसायी उत्साह से होला मोहल्ला मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी भी पहुंचे। तख्त श्री केसगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ जी का प्रारंभ हुआ तत्पश्चात सिंह साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह ने बताया कि पिछले 3 दिन से राष्ट्रीय त्योहार होला मोहल्ला का श्री आनंदपुर साहिब में आगाज हुआ। श्री अखंड पाठ जी की संपूर्णता का भोग 19 मार्च को डाला जाएगा। एसजीपीसी की ओर से विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे तथा अमृत संचार भी किया जाएगा। खालसा की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब में जैसे ही पावन त्योहार होला मोहल्ला का आगाज हुआ तब से गुरु साहिब की लाडली फौज (निहंग सिंह) ने नगरी में अपना डेरा जमा लिया है। अपने पालतू पशु घोड़ा ऊंट इत्यादि के साथ करतब दिखाने के लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। इस दौरान कई प्रसिद्ध निहंग सिख जत्थेबंदियां जिनमें बुड्ढा दल, हरियां बेलॉ वाले, विधि चंद शीना, तरना दल इत्यादि शामिल हैं, का गुरु नगरी में आगमन हो गया है। 19 मार्च को इन जत्थे बंदियों द्वारा मोहल्ले के रूप में विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा चरण गंगा स्टेडियम में घुड़सवारी तीरंदाजी गतका के करतब दिखाए जाएंगे, विजेता दल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

होला मोहल्ला मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के शाही शौक भी देखने को मिल रहे हैं। पंजाब के जिला तरनतारन के नगर पंडोरी गोला से आई एक ट्रैक्टर ट्राली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई है। इसमें पीने के शुद्ध पानी के लिए आरओ सिस्टम, एसी, संगत के लिए मोबाइल चार्जर की सुविधा, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे, रंग बिरंगी लाइटें, पंखे फाइव स्टार होटल के कमरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेले में आई संगत इस ट्रैक्टर ट्राली को देख कर आकर्षित हो रही है। इसमें लगी एलईडी पर गुरबाणी कीर्तन दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोई शरारती तत्व मेले में शरारत कर माहौल खराब करने का प्रयास न करे इसके लिए यहां ऊंचे-ऊंचे टावरों से सुरक्षाकर्मी दूरबीनों से तो नजर रख ही रहे हैं साथ ही तीसरी आंख के तौर पर सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। पूरे मेला क्षेत्र में पंजाब भर से पुलिस के 3500 से भी अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। श्री आनंदपुर साहिब में मेले के प्रबंधों को लेकर एसजीपीसी तथा प्रशासन ने दावा किया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी प्रशासन द्वारा इसके लिए वेबसाइट भी बना दी गई है। श्रद्धालु अपने स्मार्ट फोन से वेबसाइट के माध्यम से सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed