फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Heroin and drug money found in purse of A Woman after accident in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला, पर्स से मिली हेरोइन और ड्रग मनी 

Sat, 22 May 2021 07:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 07:35 PM IST
सार

आरोपी महिला का पति पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।

विज्ञापन
Heroin and drug money found in purse of A Woman after accident in Ludhiana of Punjab
हेरोइन

विस्तार

लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कूटी सवार दंपति को पुलिस ने रोका तो ओवर स्पीड को कम करने के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। दोनों नीचे गिर गए। गिरने से महिला के पर्स से अफीम और हेरोइन बाहर गिर गई। इसके बाद आरोपी घबरा गया और पत्नी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने महिला को काबू कर उसके कब्जे से 1.10 किलो अफीम और तीस ग्राम हेरोइन के साथ साथ 9120 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। 

विज्ञापन


थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने सब्जी मंडी मान सिंह नगर निवासी नरिंदर कौर (53) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला नरिंदर कौर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर उसके पति सुरिंदर सिंह का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सुरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन



एडीसीपी-4 रुपिंदर कौर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे के करीब थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर चौकी की पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित रामगढ़ चौक में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान साहनेवाल की ओर से एक स्कूटी सवार दंपति को जब पुलिस ने रोका तो हड़बड़ाहट में स्कूटी फिसल गई। इससे पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई और उसके हाथ से काला पर्स फिसल गया। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती स्कूटी चला रहा व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पर्स की जांच की तो उसमें अफीम, हेरोइन और 9120 रुपये नकदी बरामद हुए। जांच में पता चला कि सुरिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जालंधर में भी एक केस दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। कोरोना के कारण लगे हुए कर्फ्यू में खुद का बचाव करने के लिए आरोपी अपनी पत्नी का इस्तेमाल करता था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसका पति कहां फरार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed