फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hemp sold under the guise of bidi-cigarette, accused arrested in Ludhiana

बीड़ी-सिगरेट की आड़ में बेचता था गांजा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 09:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hemp sold under the guise of bidi-cigarette, accused arrested in Ludhiana
खोखे पर बीड़ी-सिगरेट बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाले आरोपी को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माणकवाल गेट की तरफ से फुल्लावाल की तरफ आते वक्त पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने फुल्लवाल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुबोध कुमार, निवासी गांव फुल्लावाल लोगों को नशीला पदार्थ सप्लाई करने जा रहा है। नाके पर आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बता चला कि वह खोखे पर बीड़ी-सिगरेट बेचने की आड़ में नशा सप्लाई करता है। आरोपी खुद भी नशे का आदी है। पुलिस ने सुबोध कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed