{"_id":"67f7a1036d1d521d4d0fef15","slug":"health-department-raids-ludhiana-lassi-market-collects-samples-of-milk-products-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बंद कर भागे दुकानदार: लुधियाना में सेहत विभाग की रेड... नकली पनीर, दूध और दही की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बंद कर भागे दुकानदार: लुधियाना में सेहत विभाग की रेड... नकली पनीर, दूध और दही की सप्लाई
Thu, 10 Apr 2025 09:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
अमित जेतली, लुधियाना
अमित जेतली, लुधियाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 09:29 PM IST
सार
लुधियाना में वीरवार सुबह दुकादारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। वीरवार सुबह मार्केट खुलते ही सेहत विभाग की टीम रेड करने पहुंची थी।
विज्ञापन
दुकान पर जांच करती सेहत विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में वीरवार सुबह सेहत विभाग की टीम ने सुभानी बिल्डिंग के नजदीक लस्सी चौक की एक प्रसिद्ध दुकान में दबिश दी। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही लक्कड़ बाजार के मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सुबह के समय अभी मार्केट खुली ही थी कि तभी सेहत विभाग की टीम आ पहुंची, जिसके बाद मिठाई व लस्सी विक्रेता अपनी दुकानों के शटर बंद करके भाग गए।
विज्ञापन
इस छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न दूध उत्पादों के सैंपल लिए और इन सैंपलों को गुणवत्ता जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब में भेज दिया। बताया जा रहा है कि एक डेयरी संचालक ने लस्सी चौक की कुछ दुकानों से मैरिज पैलेसों में नकली पनीर, मक्खन और दही सप्लाई होने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सेहत विभाग की टीम ने वीरवार सुबह थाना डवीजन-2 की पुलिस के साथ लस्सी चौक में दबिश दी और सप्लाई के लिए पहुंचे दूध उत्पादों को कब्जे में लेने के बाद सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
चार-पांच दिन रेकी के बाद दी शिकायत
शिकायतकर्ता कुलदीप लाहोरिया ने बताया कि लक्कड़ बाजार से सिर्फ दूध उत्पादों की गाड़ियां भरकर निकलती थी, लेकिन दूध की सप्लाई कभी नजर नहीं आई। शक होने पर 4 से 5 दिन तक रेकी की और फिर सेहत विभाग को शिकायत कर दी। उनका कहना था कि मिलावटखोरी के काले कारोबार को रोकने के लिए अब मैरिज पैलेसों में भी चेकिंग करवाएंगें।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद होगी अगली कार्रवाई
सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने बताया कि हमें लक्कड़ बाजार में रोजाना सुबह नकली दूध उत्पादों से भरी गाड़ी आने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम बनाकर दबिश दी और विभिन्न दूध उत्पादों के सैंपल भरने की कार्रवाई शुरू की, जिनकी जांच रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।