फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   he Police Commissioner and Deputy Commissioner reviewed the security of the strong room.

Ludhiana News: पुलिस कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा

Mon, 15 Dec 2025 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
he Police Commissioner and Deputy Commissioner reviewed the security of the strong room.
लुधियाना। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना 17 दिसंबर को होनी है, जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सोमवार को सिविल लाइन स्थित केवीएम स्कूल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस मुलाजिमों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में पंजाब पुलिस का सख्त पहरा होगा। स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है और 17 दिसंबर की सुबह इसे खोलने से पहले किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि बिना इजाजत किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूम की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। 17 दिसंबर को स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा और उम्मीदवारों की मौजूदगी में मतपेटियों की गिनती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम न हो। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है, और उम्मीद की जा रही है कि यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed