फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   harsimrat, sangat darshan in bhatinda, harsimrat in bhatinda

कांग्रेस घोटालों की नींव रखने वाली पार्टी : हरसिमरत

Fri, 22 Apr 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 22 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
harsimrat, sangat darshan in bhatinda, harsimrat in bhatinda
बठिंडा में संगत दर्शन करतीं हरसिमरत बादल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को कनाडा में रहते हुए पंजाबियों ने बुरी तरह से नकार दिया है, जिस के चलते उनके प्रोग्रामों का विरोध किया गया।
विज्ञापन


हरसिमरत बादल ने जिले के विभिन्न गांवों में संगत दर्शन और ग्रांट बांटी। उन्होंने पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस अपनी साख बचाने के लिए कनाडा सरकार पर ठीकरा फोड़ रही है। वहीं सच्चाई तो यह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में ही नहीं बल्कि विदेश में भी नकारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ की ओर से पार्टी के सत्ता में आने के बाद अनाज घपले पर बादल ने कहा कि यह सिर्फ राजनीति से प्रेरित आरोप है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्हाेंने कहा कि देश में घोटालों की नींव रखने वाली कांग्रेस पार्टी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रदेश के लोग ज्यादा तवज्जो नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed