{"_id":"601fd6198ebc3e4c8c110975","slug":"harsimran-winner-in-four-categories-of-air-rifle-shootin-woman-ludhiana-news-pkl4031459151","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर राइफल वुमन की चार कैटेगरी में हरसिमरन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर राइफल वुमन की चार कैटेगरी में हरसिमरन विजेता
विज्ञापन
लुधियाना। डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन लुधियाना ने तीन दिवसीय 29वीं डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप 2020-21 का आयोजन किया गया। यह चैंपियनशिप रविवार को समाप्त हो गई। इसमें अंडर-16, अंडर-19, अंडर-21 और सीनियर वर्ग कैटेगरी (लड़के-लड़कियां) में कुल 61 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के प्रधान कर्नल जेएस बराड़, सचिव वरिंदर सिंह और कोच गुरजीत सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल स्पोर्ट्स शूटिंग फेडरेशन (आईएसएसएफ) और नेशनल रूल (एनआर) के अनुसार करवाई गई।
एयर पिस्टल मैन (आईएसएसएफ) कैटेगरी में सार्थक कटारिया व वुमन में अदिति ने पहला स्थान हासिल किया। एयर पिस्टल जूनियर मैन में रवकरन सिंह पहले और सार्थक कटारिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं एयर राइफल वुमन में हरसिमरन पहले और अकीम कौर वडै़च दूसरे स्थान पर, एयर राइफल जूनियर वुमन में हरसिमरन पहले, एयर राइफल यूथ वुमन में हरसिमरन और एयर राइफल सब यूथ वुमन में हरसिमरन पहले स्थान पर रही।
इसमें पीप साइट एयर राइफल मैन व्यक्तिगत में करन सिंह कलसी पहले, हरकीरत सिंह दूसरे, जसप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पीप साइट एयर राइफल वुमन में सोम्य गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। पीप साइट एयर राइफल जूनियर मैन में जसकरन सिंह और वुमन में सोम्य गुप्ता पहले स्थान पर रही। पीप साइट एयर राइफल यूथ मैन में हर्षित और वुमन में सोम्य ने पहला स्थान हासिल किया। एयर पिस्टल मैन (एनआर) में करण कुमार पहले, अधिराज सिंह दूसरे और विश्वरूप सिंह तीसरे स्थान पर, एयर पिस्टल वुमन (एनआर) में खुशप्रीत कौर पहले, प्रियांजलि दूसरे और हेजल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
एयर पिस्टल जूनियर मैन और यूथ मैन (एनआर) में अधिराज सिंह मांगट पहले, विश्वरूप सिंह दूसरे और दीदार सिंह कालड़ा तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वुमन और यूथ वुमन में आरुषि यादव पहले, खुशप्रीत कौर दूसरे और महकप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। एयर पिस्टल सब यूथ मैन (एनआर) में अधिराज सिंह मांगट पहले, विश्वरूप सिंह दूसरे और स्वास्तिक कश्यप तीसरे स्थान पर और यूथ वुमन में खुशप्रीत कौर पहले, हेजल दूसरे और एसई विजय मौर्या तीसरे स्थान पर रही।