फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government schools will be illuminated with solar energy Sunam Udham Singh Wala, Sangrur

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे सरकारी स्कूल

Sat, 12 Sep 2020 04:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Government schools will be illuminated with solar energy Sunam Udham Singh Wala, Sangrur
शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला। - फोटो : SANGOOR
शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला ने शनिवार को कहा कि प्रदेश से सभी सरकारी स्कूल सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। 96 करोड़ की लागत से राज्यभर के 3214 सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल स्थापित करने की योजना को मंजूरी मिल गई है। सिंगला फोन पर अमर उजाला से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया योजना के पहले चरण में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद हाई, मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में सोलर पैनल स्थापित किए जाएंगे। संगरूर जिले के 74 सरकारी स्कूलों में सोलर पैनल स्थापित होने का काम बाकायदा शुरू हो गया है। सोलर पैनल स्थापित होने से सरकारी स्कूलों के करीब 85 फीसदी तक बिजली बिल कम हो जाएंगे। राज्य के अधिकांश सरकारी स्कूल आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और इसी वजह से पॉवरकाम का करोड़ों रुपये का बिजली बिल स्कूलों पर बकाया है।
विज्ञापन

जिला संगरूर के करीब सवा सौ सरकारी स्कूल, पॉवरकाम की डिफाल्टर सूची में शामिल हैं। इन स्कूलों पर करीब 24 लाख रुपये का बकाया है। पर्याप्त आर्थिक संसाधन नहीं होने की वजह से स्कूल बिजली बिल चुका नहीं पाए हैं। सरकारी लेक्चरार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व स्टेट आवार्डी सुरिंदर सिंह भरूर का कहा है कि फंड की कमी से जूझ रहे स्कूलों को इस योजना से भारी आर्थिक राहत मिलेगी। बिजली बिल की बचत से छात्रों की अन्य जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 12एसजीआरपी01ए: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का लोगो।
12एसजीआरपी02बी: शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed