फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government school principal brutally thrashed 10th class students

सरकारी स्कूल प्रिंसिपल ने की 10वीं क्लास के छात्रों की निर्मम पिटाई, अभिभावकों ने दी पुलिस को शिकायत

Fri, 08 Oct 2021 08:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Government school principal brutally thrashed 10th class students
जगरांव। जगरांव के तहसील रोड स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। स्कूल प्रिंसिपल ने तीनों छात्रों को अपने दफ्तर बुलाकर डंडे से निर्मम पिटाई कर डाली। इसके बाद परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया गया। घर जाकर परिजनों ने जब बच्चों की हालत देखी को तुरंत सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंच गए। परिजनों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को स्कूल खुलने के समय 10वीं कक्षा के छात्रों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामले की भनक लगते ही सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल गुरविंदरजीत सिंह ने छात्रों को दफ्तर में बुलाकर डंडों से निर्मम पिटाई की। स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के छात्रों के पिता चरणजीत सिंह, अमिताभ ने बताया कि उन्हें फोन कर दफ्तर में आने के लिए कहा। जहां प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों में समझौता करवाया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बच्चे लेकर घर आ गए। घर आते ही बच्चों ने स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा दी की गई मारपीट के बारे में बताया तो वह हैरान रह गए। बच्चों ने बताया कि प्रिंसिपल ने दफ्तर में उनकी निर्मम पिटाई की है। तुरंत बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने गए। मेडिकल रिपोर्ट के साथ घटना की जानकारी बस स्टैंड पुलिस चौकी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘थोड़ा बहुत तो उन्हें मारना बनता ही है’
स्कूल प्रिंसिपल ने पक्ष रखते कहा कि स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले 3 छात्रों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने तीनों छात्रों को अपने दफ्तर में बुलाकर उन्हें फटकार लगाकर उन्हें समझाया था। बच्चों के माता पिता को बुलाकर समझौता करवा दिया था। जब स्कूल के प्रिंसिपल से बच्चों से की गई निर्मम पिटाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर बच्चे स्कूल में शरारतें करते हैं तो थोड़ा बहुत तो उन्हें मारना बनता ही है, इसमें कोई हर्ज भी नहीं है।

दोनों पक्षों को बुलाया है
एएसआई बलराज सिंह ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा बच्चों से की गई निर्मम पिटाई की शिकायत आई है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। इसके बाद जो भी संभव होगा उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed