{"_id":"61e1d596435e1f390952c3d6","slug":"gangster-s-right-leg-bone-was-broken-while-playing-in-jail-bathinda-news-pkl4392754185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : जेल में खेलते हुए टूटी थी गैंगस्टर की दाईं टांग की हड्डी, खुदकुशी करने के प्रयास को जेल अधीक्षक ने बताया झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : जेल में खेलते हुए टूटी थी गैंगस्टर की दाईं टांग की हड्डी, खुदकुशी करने के प्रयास को जेल अधीक्षक ने बताया झूठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद ए श्रेणी के कुख्यात गैंगस्टर अकुल खत्री की अपने अहाते में फुटबाल खेलते समय टांग की हड्डी टूट गई थी, जिसे जेल प्रशासन ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इसकी पुष्टि जेल अधीक्षक एनडी नेगी ने की। बात दें कि इससे पहले चर्चा थी कि गैंगस्टर ने खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है। वहीं गैंगस्टर को सिविल अस्पताल से वीरवार देर रात फरीदकोट मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जेल में वीरवार को शाम सभी कैदी जेल में लगे पीसीओ से अपने-अपने परिवारों के साथ बातचीत करने के लिए लाइन में लगे थे। हर कैदी को फोन पर बात करने के लिए 15 मिनट मिलते हैं। जब अकुल खत्री का नंबर आया तो उसने मना कर दिया गया। इसके बाद वह जेल की दूसरी मंजिल में जा पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी दाईं टांग की हड्डी टूट गई।
देर रात भारी पुलिस फोर्स के साथ उसे बठिंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पहले हड्डियों के माहिर डॉ. विजय मित्तल ने इलाज किया। फिर सर्जन डॉक्टर चावला ने भी गैंगस्टर की जांच की। इसके बाद गैंगस्टर के एक्स-रे के बाद करीब 12:00 बजे पुलिस फोर्स के साथ उसे फरीदकोट के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना कैंट के प्रभारी वरुण का कहना है कि उनके पास जेल से पत्र आया है, उसमें लिखा गया है कि खेलते समय गैंगस्टर अकुल खत्री गिर गया। जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है। जबकि सरकारी अस्पताल में गैंगस्टर के नाम से एंट्री हुई हैं, वहां पर सुसाइड अटेम्प्ट लिखा गया है।
इस मामले में जेल अधीक्षक एनडी नेगी का कहना था कि गैंगस्टर अकुल खत्री की टांग खेलते समय फ्रैक्चर हुई है। गैंगस्टर ने किसी तरह कोई खुदकुशी का प्रयास नहीं किया है। उन्होंने बताया कि जेल में जिस जगह गैंगस्टर बंद है, वहां कोई भी दूसरी मंजिल नहीं है, बल्कि ग्राउंड फ्लोर ही है। ऐसे में दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी करने की जो चर्चा चल रही वह झूठी है।
ए श्रेणी का गैंगस्टर है अकुल
अजनाला, अमृतसर निवासी अकुल खत्री ए श्रेणी का गैंगस्टर बताया जा रहा है। करीब पांच साल पहले यह कुख्यात जग्गू गैंग से जुड़ा था। इसको दूसरे कुख्यात गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप ने किडनैप करके उसके पेट में गोली मार दी थी। जिसके बाद इसका इलाज कराया गया और तभी से जेल में है। जग्गू ने फेसबुुक पर बंबीहा गैंग से अपने गुर्गे को छुड़ाने के लिए पोस्ट भी डाली थी।
मां भी हुई गिरफ्तार
अकुल की मां हनी बाला को भी ब्यास पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा था। बताया गया कि वह जेल से फोन करके मां को हेरोइन पहुंचाने के लिए जगह बताता था। पकड़े जाने पर हनी बाला ने 100 से अधिक जगह पर नशा सप्लाई की बात को कबूला था। अकुल खत्री पर लूट, कत्ल, हत्या के प्रयास सरीखे अनेक केस दर्ज हैं।