{"_id":"693ec8768be60761550bd681","slug":"gangster-goldy-brar-demanded-a-ransom-of-500000-canadian-dollars-a-case-has-been-registered-bathinda-news-c-59-1-asr1001-115692-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 लाख कैनेडियन डॉलर की रंगदारी, विदेश में बिजनेस करता है बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 लाख कैनेडियन डॉलर की रंगदारी, विदेश में बिजनेस करता है बेटा
Sun, 14 Dec 2025 07:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:53 PM IST
सार
गांव चौगावां निवासी शमशेर सिंह औलख, जो खेती-बाड़ी के साथ-साथ व्यापार भी करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा युवराज सिंह 2017 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था जबकि उनकी बेटी 2020 में वहां पढ़ाई के लिए गई थी। इस समय उनका बेटा कनाडा में बिजनेस कर रहा है।
विज्ञापन
goldy brar
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर में धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने विदेश में रहने वाले एक युवक के पिता को फोन कर 5 लाख कैनेडियन डॉलर (करीब 3 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगी है।
गांव चौगावां निवासी शमशेर सिंह औलख, जो खेती-बाड़ी के साथ-साथ व्यापार भी करते हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा युवराज सिंह 2017 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था जबकि उनकी बेटी 2020 में वहां पढ़ाई के लिए गई थी। इस समय उनका बेटा कनाडा में बिजनेस कर रहा है। शमशेर सिंह के मुताबिक, उनके बेटे युवराज को कई इंटरनेशनल नंबरों से गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर विक्की पहलवान ने वॉयस और टेक्स्ट मैसेज भेजकर 5 लाख कैनेडियन डॉलर की फिरौती मांगी। संदेशों में यह धमकी दी गई कि यदि फिरौती नहीं दी गई, तो अमृतसर में उनके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। घटना की शिकायत थाना लोपोके में दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस ने गोल्डी बराड़ और विक्की पहलवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।