फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Aman Tattoo arrested for shooting shopkeeper

दुकानदार पर गोली चलाने वाला गैंगस्टर अमन टैटू काबू

Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gangster Aman Tattoo arrested for shooting shopkeeper
लुधियाना। रंगदारी न मिलने पर डाबा रोड की प्रिंस गैलरी में दुकान मालिक पर गोली चलाने वाले गैंगस्टर अरविंदर सिंह उर्फ अमन टैटू को सीआईए 3 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमन टैटू के साथ वारदात में शामिल उसके दो साथियों को भी आलमगीर के पास स्थित एक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और 11 कारतूस, बटन वाला एक चाकू और बंदूक के साथ एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अमन टैटू के साथ उसके साथी बाबा फतेह सिंह नगर निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ गोलू उर्फ मैंटल और दीप कुमार उर्फ दीपी गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए 3 के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों से लैस होकर आलमगीर गुरुद्वारा साहिब के पास एक खाली प्लाट में बैठे है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से हथियार बरामद किए गए और उनके खिलाफ थाना डेहलों में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह रंगदारी के लिए प्रिंस गैलरी के अंदर घुसा था। जब उसे पैसे नहीं मिले तो उसकी मालिक के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने मालिक पर गोली चला दी। मगर दुकान मालिक बाल बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह शहर छोड़कर फरार हो चुका था। अब वह शहर में दोबारा दाखिल होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को पहले ही काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार अमन टैटू के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उसके साथियों पर भी मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed