फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Ajay Pandit's house attacked with petrol bomb in ludhiana

गैंगस्टर अजय पंडित के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Gangster Ajay Pandit's house attacked with petrol bomb in ludhiana
महानगर में एक बार फिर गैंगवार पनपती नजर आ रही है। रविवार को गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में संदीप धालीवाल के घर गोली चलाई गई तो उसने गैंगस्टर अजय पंडित पर आरोप लगाया। थाना डिवीजन सात पुलिस ने अजय पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार की देर रात को अजय पंडित के घर अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बस हमला कर दिया। अजय पंडित के परिजनों ने संदीप धालीवाल और उसके साथियों पर आरोप लगाए है।
विज्ञापन

ताजपुर रोड पर सात गली नंबर सात में रहते अजय पंडित के पिता बिशनदास ने बताया कि मंगलवार की देर रात बारह बजे जब वह सभी सो रहे थे, तभी कारों और मोटरससाइकिल पर सवार होकर आए करीब 12 युवकों ने उनके घर के बाहर गालियां देनी शुुरू की और छत पर पेट्रोल बम फेंके। इससे छत पर आग भी लगी। यही नहीं उनके घरों में ईंट पत्थर भी मारे गए हैं। इसके अलावा हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और स्कूटर भी तोड़ दिया है। उनका कहना है कि पड़ोसियों ने गोलियां चलने की भी आवाज सुनी है। उनकी ओर से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई तो थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed