फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gangster Ajay Pandit arrested by Ludhiana Commissionerate police from Una of Himachal Pardesh

Ludhiana News: गैंगस्टर अजय पंडित हिमाचल के ऊना से गिरफ्तार, दो पिस्तौल और चार कारतूस हुए बरामद

Tue, 03 Jan 2023 09:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

गैंगस्टर अजय पंडित के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, जुआ सहित कई मामले दर्ज थे। अजय पंडित को उस समय काबू किया गया था जब उसने महानगर के आईपीएस अधिकारी रह चुके स्वप्न शर्मा पर भी गोलियां चला दी थी।

विज्ञापन
Gangster Ajay Pandit arrested by Ludhiana Commissionerate police from Una of Himachal Pardesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में पुलिस को वांछित गैंगस्टर अजय पंडित को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर अजय पंडित को हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित बसौली गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो 32 बोर की पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एक साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए गैंगस्टर अजय पंडित ने भामियां कलां स्थित हुंदल चौक में साथियों सहित मिल पारस खत्री को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। अजय पंडित पंजाब पुलिस से बच कर हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित एक गांव में भेस बदल कर रह रहा था। 
विज्ञापन


पंडित को गिरफ्तार करने के लिए एडीसीपी तुषार गुप्ता, इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा और इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह की अगुवाई में टीम गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किससे शरण लेकर वहां रह रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि अजय पंडित ने पिछले साल हुंदल चौक में पारस खत्री और अभिषेक पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। पारस की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अभिषेक तब से घायल है। इस मामले में अजय पंडित उसके भाई और कई लोगों को कमिश्नरेट पुलिस ने नामजद किया था। अजय पंडित के भाई को तो पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि अजय पंडित साथियों सहित फरार चल रहा था। कमिश्नरेट पुलिस आरोपी को हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में ढूंढने में लगी थी। डिविजन सात के इलाके में हुई मारपीट के एक मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले काफी लंबे समय से इस मामले में भगौड़ा चल रहा था।  

महानगर में बोलती थी गैंगस्टर अजय पंडित के नाम की तूती
गैंगस्टर अजय पंडित के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, जुआ सहित कई मामले दर्ज थे। अजय पंडित को उस समय काबू किया गया था जब उसने महानगर के आईपीएस अधिकारी रह चुके स्वप्न शर्मा पर भी गोलियां चला दी थी। मगर आईपीएस अधिकारी स्वप्न शर्मा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए काफी दूर तक अजय पंडित का पीछा किया था और उसे दबोच लिया था। उन्होंने ही अजय पंडित के नाम का शहर से दबदबा खत्म किया था। इस दौरान अजय पंडित के साथियों को भी काबू किया गया था और सभी को एक साथ जेल भेजा गया था। उसके बाद अजय पंडित काफी समय तक जेल में रहा। करीब एक साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया अजय पंडित फिर से अपना गिरोह तैयार करने में लग गया। उसने कई छिटपुट वारदातों को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस के पास मामले जाने के बजाय समझौते होते रहे। 


अजय पंडित का भाई राजन पंडित भी दे चुका है कई वारदातों को अंजाम
गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में हलवाई की दुकान चलाने वाले बिशनदास पंडित की पंडित स्वीटशाप के नाम से दुकान है। इलाके में उनका काफी नाम है। लोग उन्हें प्यार से पंडित जी कहकर बुलाते है, लेकिन उनके बेटे अजय पंडित ने उनका नाम खराब किया ही साथ ही छोटे बेटे राजन पंडित ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने भी महानगर के गैंगस्टरों के साथ मिल कई वारदातों को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed