फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   freezing

कोहरे का कहर, शताब्दी सहित दो दर्जन ट्रेन लेट

Thu, 16 Jan 2014 10:40 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
अमर उजाला, लुधियाना। Updated Thu, 16 Jan 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
freezing
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फ बारी के चलते पिछले दो दिनों से पंजाब में कोहरे ने अपना कहर बरपा रखा है। कोहरे के कारण स्वर्ण शताब्दी सहित दो दर्जन से अधिक ट्रेन लेट है।
विज्ञापन

वीरवार को अमृतसर से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण शताब्दी अपने तय समय से एक घंटा देरी से लुधियाना स्टेशन पहुंची। जिस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पंजाब में एक दम कोहरा पड़ने के कारण उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भी सड़क मार्ग से ही पूरे पंजाब में जाना पड़ा। जिस वजह से वह अपने तय समय से काफी लेट समारोह में पहुंचे। कोहरे के चलते दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शताब्दी ट्रेन भी दो घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा  हावड़ा से जम्मू जाने वाले हिमगिरी एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली डुप्लीकेट हावड़ा आठ घंटे, कानपुर से जम्मू जाने वाली जम्मूतवी भी अपने तय समय से पांच घंटे देरी से रही। इसके अलावा भी करीब डेढ़ दर्जन के करीब ट्रेन अपने तय समय से चार से छह घंटे तक देरी से पहुंची। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को प्लेट फार्म पर ठंड में बैठ इंतजार करना पड़ा।

कोहरे से स्कूली बच्चों को भी हुई काफी परेशानी
लगातार दूसरे दिन भारी कोहरे के चलते स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  बच्चे अपने तय समय पर स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन कोहरे के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार को महानगर का तापमान अधिकतम 12 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस नापा गया है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम माहिरों का मानना है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगा। जिस वजह से काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed