{"_id":"6693f625471ed2e7a304ea68","slug":"fraudster-arrested-for-money-double-ropar-news-c-77-1-spkl1039-100762-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गहने दोगुना करने का झांसा देकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, साथियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गहने दोगुना करने का झांसा देकर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, साथियों की तलाश
विज्ञापन
रोपड़। गहने दोगुना करने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रोपड़ गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि नूरपुरबेदी में एक महिला से गहने दोगुना करने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है। 3 जुलाई को बलवीर सिंह और उनकी पत्नी बिमला देवी निवासी गांव समीरोवाल, थाना नूरपुरबेदी, घरेलू सामान लेने के लिए गए थे। वहां पर एक साधू रूपी जैसे व्यक्ति ने मंदिर के बारे में पूछा और चला गया। तभी बाजार में उनकी मुलाकात मोटरसाइकिल पर एक पुरुष और एक महिला से हुई, जिन्होंने उस धर्मात्मा व्यक्ति को बहुत शक्तिशाली बाबा बताया और कहा कि इससे घर में बरकत आती है। इतने में वह साधु भी वहां आ गया, मोटरसाइकिल सवार के बगल वाली महिला ने अपने गहने उतारकर बाबा को दे दिए और कहा कि वह इसे दोगुना कर देगे, तभी बलवीर सिंह की पत्नी बिमला देवी ने भी अपने 2 सोने के कंगन, 2 बालियां उतारकर अखबार में लपेटकर बाबा को सौंप दिए। फिर बाबा ने रुमाल में लपेटा सामान बिमला देवी को दिया और कहा कि इसे घर जाकर खोलना, तुम्हें इससे दोगुने गहने मिलेंगे। जब बिमला देवी ने घर जाकर रूमाल खोला तो उसमें कुछ कागज के टुकड़े थे। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान थाना नूरपुरबेदी के गांव संगतपुरा में एक साधु जैसे व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान गुलामा पुत्र खोखा निवासी मुरादपुरा मुहल्ला तरनतारन के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गहने दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगते हैं। उसे अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस वारदात में उसके 5 अन्य साथी शेखर, दोधी, कोमल, राणा और मालू निवासी गांव मुरादपुर तरनतारन भी शामिल थे, जिनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में इस ओर और भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।