फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fraud with NRI in Punjab

Punjab: NRI के साथ करोड़ों रुपये की ठगी, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, केस दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 06:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यज एजेंसी जगरांव
संवाद न्यज एजेंसी जगरांव Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

जगरांव में शातिरों ने एक NRI को ठगी का शिकार बनाया है। आरोपियों ने करोड़ों रुपये की ठगी की है। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
Fraud with NRI in Punjab
पंजाब में NRI के साथ ठगी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जगरांव में 68 वर्षीय तलाकशुदा एनआरआई बलौर सिंह के साथ 6 करोड़ 14 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने जमीन दिलवाने और शादी करवाने का झांसा देकर पीड़ित से ठगी की। इस मामले में दो पत्रकारों समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी इंदरजीत कौर ने बलौर सिंह को शादी का लालच दिया, जबकि खुद को वकील बताने वाला पत्रकार रंजीत राणा और अन्य आरोपियों ने साजिश रचकर ठगी की। आरोपियों ने पीड़ित की जगरांव स्थित कोठी से कीमती सामान भी चुराया। जब बलौर सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया, तो उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


धमकी से डरकर बलौर सिंह कुछ समय के लिए कनाडा चले गए, लेकिन 6.14 करोड़ रुपये की ठगी के बाद उन्होंने हिम्मत दिखाई और वापस लौटकर जगरांव के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से शिकायत की। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के बाद थाना सिटी जगरांव में सात आरोपियों, जिनमें दो पत्रकार और एक महिला शामिल हैं, के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed