फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people arrested in Ludhiana for smuggling drugs in luxury cars

हेरोइन की लग्जरी तस्करी, बाउंसरों के साथ करता था सप्लाई, बेड़े में रखी थी ऑडी-जगुआर जैसी कारें

Sat, 07 Nov 2020 10:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Nov 2020 10:27 PM IST
सार

  • पांच किलो हेरोइन, राइफल, कारतूस, पंप एक्शन गन, दो इनोवा, दो बीएमडब्ल्यू, एक मर्सडीज, एक फार्च्यूनर, एक ऑडी और जगुआर बरामद
  • लुधियाना में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता

विज्ञापन
Four people arrested in Ludhiana for smuggling drugs in luxury cars
लुधियाना में पकड़े गए तस्करों से बरामद लग्जरी कारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस से बचने के लिए लग्जरी कारों में हेरोइन सप्लाई करने वाले चार युवकों को शुक्रवार की शाम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने लुधियाना के जगरांव के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने उनके पास से पांच किलो 392 ग्राम हेरोइन, 315 बोर की राइफल, कारतूस, 12 बोर पंप एक्शन गन, 32 बोर की रिवाल्वर और कारतूस, दो इनोवा, दो बीएमडब्ल्यू, एक मर्सडीज, एक फार्च्यूनर, एक ऑडी और एक जगुआर कार बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 21 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। 

विज्ञापन

एसटीएफ के आईजी बलकार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी पायल के गांव राणों निवासी गुरदीप सिंह राणों, महावीर कालोनी निवासी रवेज, राणों निवासी इकबाल सिंह और खन्ना निवासी रणदीप सिंह रन्नी के खिलाफ एसटीएफ थाना मोहाली में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। आईजी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने जगरांव के पास स्थित एक प्रतिष्ठित धार्मिक स्थान के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी लग्जरी कारों में हेरोइन सप्लाई करते हैं। पुलिस ने दो लग्जरी कारें रोककर तलाशी ली तो उसमें पांच किलो हेरोइन और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल आठ लग्जरी गाड़ियां बरामद की। आरोपी बार्डर इलाके से नशा लाते और आगे सप्लाई करते है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


बाउंसर साथ लेकर जाते थे तस्कर 
आईजी ने बताया आरोपी इतने शातिर हैं कि नशा सप्लाई करने के लिए लग्जरी स्टाइल अपनाते थे। आरोपी जहां कहीं भी हेरोइन सप्लाई करने जाते थे तो दो लोगों के साथ बाउंसर या फिर सुरक्षा गार्ड हथियार लेकर जाते थे, ताकि रास्ते में नाकाबंदी के दौरान न तो उन्हें कोई रोके और न ही रास्ते में किसी तरह की कोई परेशानी हो। आरोपी हर बार गाड़ी और सुरक्षा गार्ड बदल कर ले जाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed