फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four lakh rupees looted at gunpoint from the descendants of martyr Sukhdev Thapar

Ludhiana News: शहीद सुखदेव थापर के वंशज से हथियार के बल पर लूटे चार लाख

Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees looted at gunpoint from the descendants of martyr Sukhdev Thapar
पोते के साथ देर रात को पटाखा मार्केट से पैसे लेकर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

छह हथियारबंद लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी दरेसी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीद सुखदेव थापर के वंशज और शहीद सुखदेव थापर मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर से दिवाली वाली सुबह करीब चार बजे लुटेरों ने हथियार के दम पर चार लाख रुपये लूट लिए।
पटाखे का कारोबार करने वाले अशोक थापर दिवाली वाली सुबह करीब चार बजे अपने पोते मयंक के साथ दाना मंडी से मोहल्ला थापरां स्थित अपने घर आ रहे थे। चांद सिनेमा के पास टूट चुके पुल के पास हथियारबंद छह लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपियों ने उनके पोते मयंक पर तेजधार हथियार भी रख दिया था। अशोक थापर का बेटा त्रिभुवन थापर चंद मिनट पहले ही आगे निकला था। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे दाना मंडी से ही उनके पीछे लगे थे और मौके की तलाश में थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक थापर पटाखे का बड़ा कारोबार करते हैं, हर साल वह थोक बाजार में पटाखे की दुकान लगाते हैं। दिवाली वाली सुबह करीब साढ़े तीन बजे अशोक थापर और उनका पोता मयंक एक एक्टिवा पर दाना मंडी से निकलकर घर के लिए चले। मयंक एक्टिवा चला रहा था और अशोक थापर पीछे बैठे थे, त्रिभुवण अलग एक्टिवा पर आगे निकल गया। इसी दौरान चांद सिनेमा पुली के पास जब नीचे की तरफ एक्टिवा मोड़ी तो तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने उन्हें घेर लिया। दो लुटेरों ने अशोक थापर पर हथियार तान दिए, जबकि दो ने मयंक पर हथियार तान दिए। उसके बाद आरोपियों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और दोनों की जेब में पड़े मोबाइल के साथ-साथ पर्स भी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद किसी राहगीर की मदद से परिवार को सूचना दी गई और तुरंत पुलिस को शिकायत दी। कुछ ही समय में थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज चेक की गई है, जिसमें लुटेरों की झलक लग रही है। बाकी चेकिंग की जा रही है। आशंका है कि लुटेरे दाना मंडी से ही इनके पीछे लगे थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घंटाघर की तरफ गए थे। बाकी टीमें अलग अलग एंगल पर काम करने में जुटी है, जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed