{"_id":"ccc9ae5b040dac41713cca6011b055ca","slug":"four-arrest-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के गुमशुदा बच्चे समेत चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई साल के गुमशुदा बच्चे समेत चार काबू
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 19 Oct 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मासूमों को उठाकर उनको आगे महंगे दामों पर बेचकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस संबंध में पुलिस ने दो दंपतियों को काबू करके उनके कब्जे से ढाई साल के एक बच्चे को जालंधर से बरामद किया है।
इस बच्चे को आठ अक्तूबर को ईडब्ल्यूएस कालोनी लुधियाना के बाहर से उठाया गया था। गिरफ्तार दंपतियों में रानी एवं उसका पति दलजीत सिंह, कुलदीप कौर और उसका पति जगीर सिंह शामिल हैं। पुलिस को इस गिरोह की सरगना लक्ष्मी की तलाश है।
यह गिरोह उक्त बच्चे को आगे डेढ़ लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहा था। बच्चे को बरामद करके उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
एडीसीपी क्राइम परमजीत सिंह पन्नू ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम चीमा चौक में मौजूद थी, तभी सूचना मिली की बच्चा उठाने वाला गिरोह इलाके में सक्रिय है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर पहले रानी को काबू किया। पूछताछ में पुलिस को पता चला किया गिरोह की सरगना लक्ष्मी है और यह गिरोह मासूम बच्चों को उठाकर उन्हें बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
आठ अक्तूबर को उठाए ढाई साल के बच्चे समीर के बारे में पता चला कि उसे एक ठिकाने पर रखा गया है। पुलिस ने जब रेड की तो गिरोह की सरगना लक्ष्मी वहां पर नहीं मिली लेकिन टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया।
पूछताछ में इस गिरोह के बारे में और कई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।