फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former Punjab Congress President Navjot Sidhu Meets with Party Leaders in Ludhiana

नवजोत सिद्धू का शक्ति प्रदर्शन: पूर्व विधायक के घर बुलाई कांग्रेस नेताओं की बैठक, लुधियाना में जुटे कई नेता

Tue, 29 Mar 2022 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 04:40 PM IST
सार

भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि यह मीटिंग संगठन मजबूत करने के लिए थी। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। खैरा ने कहा कि अलग-अलग बैठक नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Former Punjab Congress President Navjot Sidhu Meets with Party Leaders in Ludhiana
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने में जुट गए हैं। मंगलवार को एक सप्ताह में दूसरी बार सिद्धू ने शक्ति प्रदर्शन किया। मंगलवार को सिद्धू ने लुधियाना में पूर्व विधायक राकेश पांडे के घर मीटिंग की, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा और कुछ पूर्व विधायक चंडीगढ़ में एक बड़ी मीटिंग करने में लगे थे। सूत्रों के अनुसार सिद्धू एक बार फिर पंजाब में पार्टी की कमान अपने हाथ में लेना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जोड़ तोड़ तो शुरू कर ही दिया है साथ ही कांग्रेस हाईकमान को सूचित किए बिना ही मीटिंगों का दौर भी शुरू कर दिया है। सिद्धू पंजाब में विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा चरणजीत सिंह चन्नी के सिर फोड़ रहे है वहीं सांसद मनीष तिवारी के साथ साथ पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा भी सिद्धू पर तंज कस चुके है। 

विज्ञापन


पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ समय पहले सुल्तानपुर लोधी में नवतेज सिंह चीमा के घर पर मीटिंग की थी। वहां भी करीब चालीस पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक इकट्ठा हुए थे। मंगलवार को पूर्व विधायक राकेश पांडे के लुधियाना स्थित घर में मीटिंग रखी गई। नवजोत सिंह सिद्धू जब मीटिंग खत्म करने के बाद बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। मीडिया ने कई सवाल पूछे लेकिन सिद्धू ने एक भी जवाब नहीं दिया और पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी के साथ बरगाड़ी की तरफ निकल लिए। पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी नवजोत सिंह सिद्धू के सारथी बने हुए थे। 

विज्ञापन

सुखपाल खैरा ने चंडीगढ़ के मुद्दे पर आप पर साधे कई निशाने

वहीं भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि यह मीटिंग संगठन मजबूत करने के लिए थी। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। खैरा ने कहा कि अलग-अलग बैठक नहीं हो रही है। जहां भी बैठक हो रही है वहां सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श हो रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के मुलाजिमों को केंद्र के अधीन लेने का फैसला गलत है और कांग्रेस इसकी पुरजोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान गृहमंत्री के एलान करने के 12 घंटे बाद ट्वीट कर जवाब देते है। अब तो ऑल पार्टी मीटिंग बुला कर दिल्ली प्रधानमंत्री से मिला जाए और उन्हें कहा जाए कि चंडीगढ़ पर पंजाब का हक है और पंजाब को उसे सौंपा जाए। अगर प्रधानमंत्री नहीं मानते तो सुप्रीम कोर्ट का रूख कर लेना चाहिए ताकि चंडीगढ़ को कोई भी पंजाब से अलग न कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांडे बोले-हर किसी को दिया गया था न्यौता 

पूर्व मंत्री राकेश पांडे ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया है। कांग्रेस में कोई धड़ेबंदी नहीं है। कांग्रेस एकजुट है और यही सभी वर्करों को कहा गया है कि कांग्रेस मरी नहीं है बल्कि हारी है। चुनाव में हार जीत तो होती रहती है। मगर कांग्रेस पार्टी अपने वर्करों के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। लुधियाना के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक के न पहुंचने के सवाल पर पांडे ने कहा कि उन्होंने हर किसी को न्यौता दिया था। अगर न्यौता मिलने के बाद भी कोई नहीं आया तो वह घर से उन्हें खींच कर तो ला नहीं सकते। अगर कोई नहीं पहुंचा तो वह कुछ नहीं कर सकते। 

सिद्धू की मीटिंग से दूर रहा आशु गुट

सिद्धू पूर्व मंत्री राकेश पांडे के घर पहुंचे तो वहां बीस के करीब पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पहुंचे थे, लेकिन लुधियाना से पूर्व विधायक सुरिंदर डावर के अलावा कोई नहीं पहुंचा। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु का पूरा गुट ही इस मीटिंग से नदारद रहा। वहीं हलका पूर्वी से पूर्व विधायक संजय तलवाड़, आत्म नगर से कमलजीत सिंह कड़वल, साउथ से ईश्वरजोत सिंह चीमा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद और मुल्लांपुर दाखा से कैप्टन संदीप संधू के साथ साथ पूर्व विधायक गुरकिरत कोटली और लखबीर सिंह लक्खा भी बैठक में नहीं पहुंचे थे। हालांकि राकेश पांडे का कहना था कि उन्होंने सभी को न्यौता भेजा था। 

यह सीनियर कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

सिद्धू की बैठक में पूर्व विधायक पीरामल सिंह भल्ला, पूर्व विधायक हरविंदर सिंह लाडी, तरलोचन सिंह सूंड, जगदेव सिंह कमाला, विधायक सुखपाल खैरा, बलबीर सिंह बाड़ेवाल, नाजर सिंह मानशाहिया, पूर्व विधायक निर्मल सिंह शुतराना, बुढलाडा से सरबजीत सिंह, पूर्व मंत्री अश्विनी सेखड़ी, सुल्तानपुर लोधी से नवतेज सिंह चीमा, दविंदर सिंह घुबाया, शेर सिंह घुबाया, सुरिंदर सिंह डैनी और विजय कालरा के साथ साथ महिंदर सिंह केपी और कमलजीत सिंह बराड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed