फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former head of gurudwara sahib committed Pornographic acts with minor

गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान ने नाबालिगा से कीं अश्लील हरकतें

Sun, 09 May 2021 10:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Former head of gurudwara sahib committed Pornographic acts with minor
थाना सुधार के एक गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने का वीडियो वायरल होने से सनसनी मच गई। हालांकि अभी लड़की के परिवार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी है और गांववासी अपने स्तर पर ही कार्रवाई करने हुए समझौता करवाने मे लगे हुए हैं। जबकि आरोपी के गांव से फरार होने की सूचना है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के मौजूदा प्रधान ने बताया कि आरोपी के गुरुद्वारा साहिब में आने पर पाबंदी लगा दी गई है और उसको पूरे गांव के सामने 15 दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है। अगर माफी न मांगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने भी इस बारे में अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व प्रधान गांव के बच्चों को पिछले 10 साल से कीर्तन सिखाता आ रहा था। पीड़ित नाबालिग लड़की भी उससे पिछले पांच साल से कीर्तन और साज बजाना सीख रही थी। जब भी वह आती आरोपी कमरा बंद कर लेता था। इससे मौजूदा प्रधान को शक हुआ और उस कमरे में ख़ुफ़िया कैमरा लगा दिया गया। पिछले चार दिन की रिकॉर्डिंग देखी गई तो साफ हो गया कि आरोपी लड़की के साथ अश्लील हरकतें करता है। प्रधान ने बताया कि लड़की हिंदू परिवार से है। उसके परिवार के बुजुर्ग कभी गुरुद्वारा नहीं आते थे। उनकी इस पीढ़ी का ही गुरुद्वारा से नाता जुड़ा था, लेकिन आरोपी की इस करतूत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सुधार के प्रभारी जसवीर सिंह बुट्टर ने बताया कि उन्हें वीडियो मिल गई हैं, लेकिन लड़की के परिवार या गुरुद्वारा कमेटी और पंचायत से कोई शिकायत नहीं मिली है। सोमवार को गांव में सत्कार कमेटी वाले आ रहे हैं। अगर कोई फैसला नहीं हुआ तो शायद उनके पास शिकायत आए। शिकायत मिलेगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed