{"_id":"6910c24dbb3bbe67140d190a","slug":"former-dgps-sons-car-met-with-an-accident-but-he-escaped-unhurt-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112866-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पूर्व डीजीपी के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
Sun, 09 Nov 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। राज्य के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चटोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चटोपाध्याय की कार को दंडी स्वामी चौक के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धांत व उनके पारिवारिक सदस्य बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद आरोपी कार चालक को लोगों ने रोक लिया लेकिन वह पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले कार छोड़ कर भाग निकला। थाना डिवीजन आठ की पुलिस जांच के बाद सिद्धांत की शिकायत पर आरोपी कार चालक दिवांश खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। सिद्धांत चट्टोपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वे किसी काम के सिलसिले में दंडी स्वामी रोड की तरफ जा रहे थे। चौक के पास ही एक कार चालक ने तेज रफ्तार में उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हुई। गाड़ी में बैठे परिजनों के भी चोट आई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।