फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Forest guard caught red-handed taking bribe of Rs 15,000

लुधियाना: वन रक्षक 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू

Fri, 10 Feb 2023 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 10 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Forest guard caught red-handed taking bribe of Rs 15,000
शिकायत के बाद लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को मालेरकोटला में तैनात व संगरूर निवासी वन रक्षक मुनीश कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। वन रक्षक को मालेरकोटला के गांव बुर्ज निवासी निर्भय सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वन रक्षक ने शिकायतकर्ता के प्लॉट के बगल में स्थित वन पार्क को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं देने की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

इस शिकायत की जांच के बाद लुधियाना रेंज विजिलेंस की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी वन रक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में ली गई राशि को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही बरामद कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed