{"_id":"586e4bed4f1c1ba37815aa90","slug":"flag-march-flag-march-in-ludhiana-for-election-ludhiana-flag-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में पुलिस का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में पुलिस का फ्लैग मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 05 Jan 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
जगरांव में पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन के साथ साथ पुलिस ने भी शांति बहाली के लिए कमर कस ली है। चुनाव शांति पूर्वक निपट जाए इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। वीरवार को अलग अलग इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांति बहाली की अपील की गई। फ्लैग मार्च के साथ पंजाब पुलिस के अधिकारी, मुलाजिम और सीआईएसएफ के साथ साथ सीआरपीएफ महिला की अधिकारी और मुलाजिम भी शामिल थी।
एसीपी गिल गुरजीत सिंह की अगुवाई में थाना डेहलो, थाना सदर, लाडोवाल और अन्य चौकियों के इंचार्ज के साथ गिल नहर से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। एसीपी गुरजीत सिंह ने कहा कि लोगों में शांति बहाली के लिए चुनाव आयोग और पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर फ्लैग मार्च निकाला गया है।
अगर कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी होती दिखाई दे तो लोग तुरंत पुलिस को सूचित करे। एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह बराड़ की अगुवाई में थाना डिवीजन दो, थाना डिवीजन तीन, थाना डिवीजन डिविजन छह, थाना दरेसी की पुलिस ने डिवीजन दो इलाके में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के संबंध में रायकोट शहर और कस्बा गुरुसर सुधार बाजार सहित पूरे इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति की तरफ से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जगरांव पुलिस ने सीआरपीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस मार्च में जगरांव और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों सहित पुलिस फोर्स पैदल सड़कों पर निकली।