फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   five million outstanding on Civil Hospital

सिविल अस्पताल पर पावरकॉम का पांच लाख बकाया

Sat, 23 Nov 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला, मुक्ततसर
अमर उजाला, मुक्ततसर Updated Sat, 23 Nov 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
five million outstanding on Civil Hospital
मलोट (मुक्तसर)। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक हलके मलोट के सिविल अस्पताल का नाम अब पावरकॉम विभाग के डिफाल्टरों की सूची में शामिल हो गया है। पावरकॉम विभाग का सिविल अस्पताल मलोट पर पिछले छह महीनों से करीब पांच लाख रुपये बकाया चला आ रहा है। पावरकॉम ने अब तीखे तेवर अपनाते हुए अस्पताल को पेडिंग बिलों की राशि तुरंत जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बिल जमा नहीं करने पर बिजली सप्लाई का कनेक्शन काटने की चेतावनी दे डाली है। ऐसे में अगर शीघ्र ही अस्पताल का बिल न भरा जा सका तो अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ मरीजों को भी बगैर बिजली रहना पड़ेगा। हैरानी की बात है कि सरकारी अस्पताल के अकाउंट में करीब 55 लाख रुपये जमा पड़ा है। मगर इसके बावजूद अस्पताल का पांच लाख रुपये बकाया बिल नहीं भरा जा पा रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से अस्पताल के लिए कोई फंड जारी नहीं हुआ। जिस कारण सिविल अस्पताल भी पावरकॉम के डिफाल्टरों की सूची में शुमार हो गया है। हैरत की बात है कि अस्पताल के खुद के खाते में यूजर चार्जर का करीब 55 लाख रुपये पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की पुष्टी करते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. गोबिंद अग्रवाल ने माना कि अस्पताल के खाते में करीब 55 लाख तो पड़ा है, लेकिन वह इन रुपयों का इस्तेमाल बिल भरने के लिए नहीं कर सकते क्योंकि बिल सरकार द्वारा भेजे जाने वाले फंड में से भरा जाता है।


उन्होंने बताया कि करीब छह-सात माह से अस्पताल को बिल्कुल फंड नहीं मिला है। जिस कारण यह स्थिति उत्पन्न हो गई है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि पावरकॉम द्वारा जारी भेजे गए नोटिस की लिखित जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चधिकारियों को भेज दी गई है। फंड जारी होते ही पावरकॉम को बिल का सारा बकाया जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed