{"_id":"65a56e7dd7b7625eb901d8b6","slug":"five-arrested-for-stealing-weapons-from-gun-house-ludhiana-news-c-84-1-spkl1047-91-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गन हाउस से हथियार चुराने वाले पांच काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गन हाउस से हथियार चुराने वाले पांच काबू
Mon, 15 Jan 2024 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चोरी की वारदात को 24 घंटे में सुलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। शनिवार रात गन हाउस से हथियार चोरी के मामले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाते हुए पांच व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने इनसे चोरी किए 14 हथियार, 30 कारतूस, 5 पिस्टल, 5 रिवाल्वर, 3 बंदूकें, 1 राइफल और वारदात के समय इस्तेमाल की मोटरसाइकिल, 1 इलेिक्ट्रकल कटर, 1 हथौड़ा व रॉड बरामद की है।
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पटियाला रेंज पटियाला हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि 12-13 जनवरी की मध्य रात को चंचल गन हाउस संगरूर में अज्ञात व्यक्तियों ने असलहा व कारतूस चोरी किए थे। इसके तहत चंचल कुमार निवासी राम बस्ती संगरूर के बयान पर थाना सिटी में अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस वारदात को ट्रेस करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने तकनीकी ढंग से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में मामले को सुलझाते हुए आरोपी पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा निवासी हरमन नगर पातड़ा, अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी टोडरपुर थाना बोहा मानसा, मलविंदर सिंह निवासी पातड़ा, संदीप सिंह निवासी सुंदर बस्ती पातड़ा और गुरमीत सिंह उर्फ राजवीर निवासी टोडरपुर थाना बोहा मानसा को गिरफ्तार करके उनसे 14 हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों का रिमांड हासिल करके और पूछताछ की जाएगी और अहम खुलासे होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई कि इस असलहा लूटपाट की वारदात के समय तीन कथित आरोपियों ने निहंग सिंहों की पोशाक पहनी हुई थी। इस मौके पर एसएसपी सरताज सिंह चाहल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
फोटो:15एसजीआरपी01- संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर।